Aapka Rajasthan

रक्षा मंत्रालय की नई वेबसाइट, 22 भारतीय भाषाओं में मिलेगी जानकारी

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय की नई वेबसाइट अब विभिन्न भारतीय भाषाओं में मंत्रालय से जुड़ी जानकारियां प्रदान करेगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय और रक्षा विभाग की वेबसाइटों को नए सिरे से विकसित किया गया है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इन वेबसाइटों पर 22 भारतीय भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होगी। इसका उद्देश्य सरकारी सूचनाओं तक आम नागरिकों की पहुंच आसान बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों को केंद्र में रखकर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है।
 
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को रक्षा मंत्रालय और रक्षा विभाग की इन नई एवं उन्नत वेबसाइटों का शुभारंभ किया। इन वेबसाइटों को डिजिटल ब्रांड पहचान नियमावली 3.0 और भारतीय सरकारी वेबसाइट एवं ऐप दिशानिर्देश 3.0 के अनुरूप तैयार किया गया है। नई वेबसाइटों को उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बहुभाषी सुविधा के कारण देश के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपनी पसंद की भारतीय भाषा में रक्षा मंत्रालय और रक्षा विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे भाषा की बाधा कम करने और सरकारी सूचनाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इन वेबसाइटों को डिजिटल ब्रांड पहचान नियमावली 3.0 के अनुरूप तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी डिजिटल मंचों पर एक समान पहचान और उपयोगकर्ताओं के लिए सहज अनुभव सुनिश्चित करना है।

वहीं, भारतीय सरकारी वेबसाइट एवं ऐप दिशानिर्देश 3.0 सरकारी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप को अधिक सुलभ, उपयोगी और नागरिकों के अनुकूल बनाने पर जोर देता है। इस पहल के माध्यम से रक्षा मंत्रालय और रक्षा विभाग की डिजिटल उपस्थिति को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में भी कदम उठाया गया है। नई वेबसाइटों से नागरिकों को रक्षा क्षेत्र से जुड़ी आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही, डिजिटल माध्यम से सरकारी सूचनाओं के प्रसार और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

22 भारतीय भाषाओं में उपलब्धता, उपयोगकर्ता-अनुकूल स्वरूप और सरकारी वेबसाइटों के निर्धारित मानकों का पालन इस पहल की प्रमुख विशेषताएं हैं।

बता दें कि इस सप्ताह रक्षा क्षेत्र में सैन्य क्षमताओं को सुदृढ़ करने, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण पहल हुई हैं। यही नहीं रक्षा औद्योगिक सहयोग और सैन्य लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत की गई हैं। इस सप्ताह जहां एक ओर भारतीय नौसेना में नए पोतों की कमीशनिंग हुई। वहीं दूसरी ओर कई बड़े रक्षा अनुबंध भी हुए हैं। एशियाई खेलों में डिफेंस सर्विसेज के खिलाड़ियों की उपलब्धियों और मित्र देशों के साथ बढ़ते रक्षा सहयोग तक, कई महत्वपूर्ण पड़ाव भी रक्षा क्षेत्र में देखने को मिले हैं।

--आईएएनएस

जीसीबी/डीकेपी