Aapka Rajasthan

राजस्थान: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पलभर में कई परिवारों का आशियाना जलकर राख

जयपुर, 23 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के धौलपुर से शनिवार को एक दुखद खबर सामने आई है, जहां शॉर्ट सर्किट से पल भर में भीषण आग लग गई और कुछ ही देर में कई परिवारों का सब जलकर स्वाहा हो गया। इस आगजनी में लोगों का अनाज सहित अन्य सभी कीमती सामान जलकर राख बन गया।
 
शॉर्ट सर्किट की भनक लगते ही ग्रामीणों ने सबसे पहले विद्युत विभाग को सूचना देकर गांव की बिजली सप्लाई बंद करवाई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इसके बाद ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर एकत्र हुए और पानी के टैंकरों, सबमर्सिबल पंपों व बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हवा के तेज रुख के बावजूद ग्रामीणों की भारी मुस्तैदी से आग को पूरी बस्ती में फैलने से रोक लिया गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

बताया गया कि आग से राजन सिंह पुत्र कतार सिंह, गंगा सिंह पुत्र भगवंत, मुन्ना पुत्र भगवंत जाट के 40 क्विंटल गेहूं, 120 क्विंटल भूसा, 2 झोंपड़ीनुमा घर, 400 फूंस के गट्ठर जिनसे झोंपडी बनाई जाती है, 100 किलो पानी की लेजम, 50 पाइप लाइन के पाइप, 5 चारपाई सहित घरेलू सामान सब कुछ पलों में राख हो गया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों की पूरी गृहस्थी, कीमती दस्तावेज, अनाज और पशुओं का चारा (भूसा) जलकर पूरी तरह राख हो गया।

प्राथमिक आकलनों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से हुए इस हादसे में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए का भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व टीम (पटवारी) भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पीड़ितों से बात कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी