Aapka Rajasthan

राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा की होगी जीत, सुशासन पर मुहर लगाएगी जनता: झाबर सिंह खर्रा

जयपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा सरकार के पिछले 34 महीने के शासन और सुशासन पर अपना भरोसा जताया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों की जनता भी पंचायत चुनावों में सरकार के कामकाज पर अपनी मुहर लगाएगी।
 
समाचार एजेंसी आईएएनए से बातचीत में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजस्थान की जनता ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा सरकार के 34 महीने के बेहतरीन शासनकाल को समर्थन दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि पंचायत राज चुनाव में भी ग्रामीण मतदाता पार्टी के पक्ष में जनादेश देंगे। खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में बेहतर काम किया है। इनमें जल संकट और बिजली से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से 2023 के दौरान प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ पेपर चोरी और सामूहिक नकल के माध्यम से अन्याय हुआ था। राज्य सरकार ने इन मामलों में जिस तरीके से काम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम पंचायत राज चुनावों में देखने को मिलेगा। सरकार के कामकाज और सुशासन के आधार पर भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बहुमत हासिल होगा।

बातचीत के दौरान मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश को दुश्मन देशों से जितना खतरा नहीं है, उससे कहीं ज्यादा खतरा उन राष्ट्रद्रोही तत्वों से है, जो देश के भीतर रहकर राष्ट्र को कमजोर करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह विश्वास जताया कि ऐसे तत्वों के नापाक इरादे किसी भी सूरत में सफल नहीं होंगे। प्रदेश की जनता देश को विकसित, मजबूत, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर देखना चाहती है।

वहीं, रेलवे ब्लास्ट मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

--आईएएनएस

पीएसके