Aapka Rajasthan

रायसेन के कृषि मेला में बीज से बाजार और मछली से मोती तक होगा एक मंच पर: शिवराज सिंह चौहान

रायसेन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह मेला किसानों की आय बढ़ाएगा। साथ ही बीज से बाजार और मछली से मोती तक एक मंच होगा।
 
रायसेन में तीन दिन कृषि के महाकुंभ में फसल के साथ‑साथ डेयरी, पोल्ट्री, मत्स्यपालन, बकरीपालन, एफपीओ‑मार्केटिंग और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका के अवसरों पर विशेष ध्यान होगा, ताकि किसानों की आय के अनेक मजबूत स्तंभ तैयार हो सकें। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में बीज से बाजार और मछली से मोती तक, पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की वैल्यू‑चेन को एक ही मंच पर जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक होने वाले इस महोत्सव में उत्पादन, पशुपालन, प्रसंस्करण, मार्केटिंग और उद्यमिता की पूरी वैल्यू‑चेन को एक साथ रखा जाएगा, ताकि किसान खेत से लेकर बाज़ार और निर्यात तक की पूरी यात्रा को एक ही जगह समझ सकें।

इस तीन दिवसीय आयोजन में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से कृषि‑सखियां, आजीविका दीदियां, ड्रोन दीदियां और स्वयं सहायता समूह की विशेष भागीदारी रहेगी, जो ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व में चल रहे सफल उद्यमों की जीवंत मिसाल पेश करेंगी।

चौहान ने कहा कि किसानों के लिए मुफ्त प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं की लाइव जानकारी और कृषि स्टार्ट‑अप प्रेज़ेंटेशन तथा वैज्ञानिकों से सीधा संवाद इस कृषि महाकुंभ के तीन मजबूत स्तंभ हैं, जो न केवल कृषि उत्पादन बढ़ाएंगे बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए द्वार खोलेंगे।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी