Aapka Rajasthan

राहुल-प्रियंका कैंप की लड़ाई से कमजोर हो रही कांग्रेस: प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने को लेकर पार्टी देशभर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस जितना प्रदर्शन करेगी, भाजपा को उतना ही फायदा मिलेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस को प्रदर्शन करने से पहले ये पता लगाना चाहिए कि उनके घर का भेदी कौन है? उनका कहना है कि राहुल–प्रियंका कैंप की लड़ाई से कांग्रेस कमजोर हो रही है।
 
राहुल-प्रियंका कैंप की लड़ाई से कमजोर हो रही कांग्रेस: प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने को लेकर पार्टी देशभर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस जितना प्रदर्शन करेगी, भाजपा को उतना ही फायदा मिलेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस को प्रदर्शन करने से पहले ये पता लगाना चाहिए कि उनके घर का भेदी कौन है? उनका कहना है कि राहुल–प्रियंका कैंप की लड़ाई से कांग्रेस कमजोर हो रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और पार्टी को सबसे पहले यह देखना चाहिए कि 'घर का भेदी' कौन है? उनके अनुसार, कांग्रेस पार्टी स्वयं ही अपने भीतर की कमजोरियों के कारण नुकसान उठा रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी के अंदर ही ऐसे लोग मौजूद हैं जो उसे राजनीतिक रूप से कमजोर करने में लगे हुए हैं।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन को लेकर कुछ जानकारियां सार्वजनिक डोमेन में आई हैं, जिनके पीछे कांग्रेस के ही कुछ लोगों की भूमिका है। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर गुटबाजी मौजूद है और राहुल कैंप तथा प्रियंका कैंप के बीच चल रही खींचतान के कारण संगठनात्मक निर्णय प्रभावित हो रहे हैं। इसी आंतरिक संघर्ष के चलते मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ है।

भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ वकील इस बात से अवगत हैं कि 2013 के सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों के निर्णय के अनुसार, यदि किसी नामांकन में कोई बड़ी खामी पाई जाती है तो उसे रद्द किया जा सकता है। उनके अनुसार, इसी कानूनी प्रावधान के आधार पर इस मामले में कार्रवाई हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के ही कुछ लोगों ने जानबूझकर गलत तरीके से नामांकन प्रक्रिया किया। उनके अनुसार, यह स्थिति दर्शाती है कि कांग्रेस अपने आंतरिक मामलों को संभालने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने घर को ठीक से नहीं संभाल सकती, वह देश का नेतृत्व करने का दावा कैसे कर सकती है।

भंडारी के अनुसार, राहुल गांधी की राजनीतिक शैली और बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का दृष्टिकोण बेहद आलोचनात्मक रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को राजनीतिक अराजकतावादी बताते हुए आरोप लगाया कि उनको इस बात से घबराहट और डर है कि दुनिया में भारत का मान सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है।

उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति और वैश्विक छवि का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है और देश एक स्थिर और उभरती हुई आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। भारत 7.7 प्रतिशत की विकास दर से सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। भारत अस्थिरता के दौर में स्थिरता, सुरक्षा और आर्थिक इंजन का एक स्तंभ बन चुका है। इन सबको देखकर भी किसी देश विरोधी व्यक्ति को चिढ़ होती है जलन होती है। वैसे ही राहुल गांधी को हो रही है।

भंडारी ने कहा कि पिछले 12 सालों में देश की जनता ने राहुल गांधी, उनकी देश विरोधी टूल किट को एक्सपोज किया है। देश की जनता इसको अच्छी तरीके से जानती है, इसलिए राहुल गांधी विपक्ष में बैठे हुए हैं। देश की जनता राहुल के बयानों से भी समझ चुकी है कि राहुल अब राजनीतिक विरोधी नहीं रहे। वे भारत के लोकतंत्र, भारत के लोगों और भारत की सुरक्षा के विरोधी हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी