Aapka Rajasthan

राहुल गांधी एक झूठ को सौ बार बोलकर सच साबित करना चाहते हैं: प्रतुल शाह देव

रांची, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को आदतन झूठा नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह गलतफहमी है कि वे अगर एक ही झूठ को बार-बार बोलेंगे, तो लोग उसे सच समझने लगेंगे। लिहाजा, मेरा कहना है कि राहुल गांधी को इस गलतफहमी से बाहर आ जाना चाहिए।
 

रांची, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को आदतन झूठा नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह गलतफहमी है कि वे अगर एक ही झूठ को बार-बार बोलेंगे, तो लोग उसे सच समझने लगेंगे। लिहाजा, मेरा कहना है कि राहुल गांधी को इस गलतफहमी से बाहर आ जाना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में राहुल गांधी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को इस देश की जनता पसंद करती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय काम किए हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को भी निरस्त कर दिया। नक्सलवाद का खात्मा किया है। अमित शाह के नेतृत्व में आतंकवाद समाप्त हुआ है। अब कहां आपको शहरों में आतंकवादी हमले होते हुए नजर आते हैं। यूपीए के दिनों में यह बहुत ही आम बात बनकर रह गई थी। इसी वजह से लोगों को अमित शाह से खुन्नस है, लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि इन्हें इससे कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है।

राहुल गांधी के इस आरोप के बाद भाजपा ने प्रेसवार्ता कर जवाब दिया कि केंद्रीय गृह मंत्री नहीं, बल्कि भाजपा की ओर से इस तरह के आदेश दिए जाते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतुल शाह देव ने कहा कि यह तो सामान्य सी बात है और इस तरह का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता में भी किया गया है, जिसमें यह स्पष्ट कहा गया है कि कहीं पर भी जब भीड़ के उग्र होने की आशंका रहती है तो मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद ही शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।

मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद ही दिल्ली में पुलिस ने बल का प्रयोग किया। पुलिस ने इस बात को सुनिश्चित किया कि कम से कम बल प्रयोग हो। अगर हजारों छात्रों के बीच पुलिस ने बल का प्रयोग किया होता, तो त्राहिमाम हो जाता लेकिन, पुलिस ने ऐसा नहीं किया। पुलिस ने स्थिति संतुलित तरीके से काबू में करने की कोशिश की। हमें भी इस बात का अफसोस है कि बच्चों को लाठियां खानी पड़ीं और गौर करने वाली बात है कि इस दौरान कहीं पर भी कांग्रेस और सपा के लोग नजर नहीं आए। इन लोगों ने बच्चों को आगे कर दिया, ये लोग बेशर्म है।

उन्होंने पीओके पर दिए फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक पीओके भारत का हिस्सा है। इसका अंतरराष्ट्रीयकरण करने का कोई सवाल ही नहीं है। पंडित नेहरू की गलत नीतियों की वजह से पाकिस्तान इस पर अपना दावा कर रहा है। अब इसे लेकर कोई संवाद नहीं होगा। अब हम इसे वापस लेने की कोशिश में लगे हुए हैं। कश्मीर का एक छोटा सा हिस्सा पाकिस्तान ने जबरन अपने हिस्से में ले रखा है।

उधर, भाजपा प्रवक्ता ने ई-20 फ्यूल पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ वाहनों में इसे लेकर शिकायत की जा रही है, लेकिन अभी हमें इसे जनरलाइज नहीं कर सकते हैं। बीएस 3 वाहनों में शिकायत आने की संभावना न के बराबर है। हमारा मानना है कि जब आप 20 पर्सेंट एथेनॉल को पेट्रोल में मिक्स करते हैं, तो इससे कितने बड़े पैमाने पर फॉरेन एक्सचेंज की बचत होती है। कांग्रेस बेवजह इसे लेकर राजनीति कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि संसद में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। हमें कोशिश करनी चाहिए कि यहां पर सार्थक चर्चा हो। विपक्ष से हमें उम्मीद है कि वो इस चर्चा में अपनी तरफ से सकारात्मक योगदान दें। वो जनता के हितों पर कोई कुठाराघात नहीं करें।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी