Aapka Rajasthan

क्या राघव चड्ढा बनाने जा रहे हैं नई पार्टी? सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी अटकलें

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा तेज हो गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या वह अपनी खुद की युवा-आधारित राजनीतिक पार्टी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं?
 
क्या राघव चड्ढा बनाने जा रहे हैं नई पार्टी? सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी अटकलें

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा तेज हो गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या वह अपनी खुद की युवा-आधारित राजनीतिक पार्टी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं?

यह अटकलें उस समय और तेज हो गईं जब चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक समर्थक का वीडियो रीशेयर किया। इस वीडियो में सुझाव दिया गया था कि उन्हें अपनी अलग पार्टी बनानी चाहिए। खास बात यह रही कि इस वीडियो पर चड्ढा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “दिलचस्प विचार।”

उनकी इस प्रतिक्रिया ने राजनीतिक माहौल में उत्सुकता बढ़ा दी है। समर्थकों के बीच अब यह चर्चा है कि क्या यह महज एक सामान्य प्रतिक्रिया थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ा संकेत छिपा है।

हालांकि, इस मामले में चड्ढा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह वास्तव में किसी नई राजनीतिक पहल की दिशा में सोच रहे हैं या नहीं।

फिलहाल, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा और कयासों तक ही सीमित है, लेकिन उनकी एक छोटी सी प्रतिक्रिया ने संभावित राजनीतिक बदलाव को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है।

बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से राघव चड्ढा को हटा दिया था। साथ ही, सदन से अनुरोध किया था कि राघव चड्ढा को बोलने के लिए उतना समय न दिया जाए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी बयानबाजी तेज हो गई और आरोप-प्रत्यारोप भी लगने लगे। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि राघव चड्ढा अपना अगला कदम क्या उठाएंगे, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय जरूर बन गए हैं।

बता दें कि राघव चड्ढा सदन में आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं और उनके उठाए मुद्दे पर एक्शन भी दिखा है। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें अपनी खुद की पार्टी बनानी चाहिए।

--आईएएनएस

डीएससी