Aapka Rajasthan

रायबरेली में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की मांग

रायबरेली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेसी नेताओं ने बुधवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य के विरुद्ध प्रयागराज के झूंसी में दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की है।
 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार पर बदला लेने की भावना से काम करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "झूंसी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा बदले की भावना के तहत दर्ज कराया गया है। शंकराचार्य ने जब से महाकुंभ में अव्यवस्थाओं के कारण लोगों की मौत और घायल होने का सवाल उठाया था, तब से भाजपा सरकार बदला ले रही है। इसके तहत ही माघ मेले में शंकराचार्य को स्नान करने से रोका गया। स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना निंदनीय है।"

शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा, "स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद स्वरस्ती के खिलाफ राज्य सरकार ने मुकदमा दर्ज कराया है। शंकराचार्य द्वारा राज्य सरकार की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर लाठीचार्ज किया गया। यूपी सरकार के मुखिया के निर्देश पर अब मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूरी कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शंकराचार्य के साथ खड़े हैं।

इसके पहले 23 फरवरी को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा था, जैसे रावण ने साधु का वेश लेकर मां सीता का अपहरण किया था, राहु देवता बनकर अमृत पीने के लिए घुस आया था, लेकिन ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। वैसे ही कथाकथित धर्म के ठेकेदारों का भी पर्दाफाश भी जरूर होगा। हम निश्चिंत हैं। मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है, लेकिन हमारे लोगों को भरोसा नहीं है कि जांच निष्पक्ष तरीके से होगी। अगर जांच दूसरे राज्य की पुलिस करे, जहां भाजपा की सरकार न हो, तभी मामले की सच्चाई सामने आएगी, लेकिन हमें तो इससे भी कोई समस्या नहीं है।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी