Aapka Rajasthan

अजित पवार के विमान दुर्घटना मामले में सच सामने आना चाहिए: हुसैन दलवई

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे की सच्चाई सामने आनी चाहिए। दलवई का यह बयान उस वक्त आया है, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने अजित पवार के मामले में कर्नाटक में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई।
 
मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र के एक बड़े नेता थे। उनकी मौत की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। रोहित पवार ने कर्नाटक में भी एक जीरो एफआईआर दर्ज कराई है, इसलिए उसकी भी जांच होनी चाहिए क्योंकि, महाराष्ट्र की जनता भी अपने नेता के हादसे से संबंधित सच्चाई जानना चाहती है। यह बात अभी तक साफ तौर पर सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि मैं ऐसा नहीं कह सकता हूं कि जांच सही दिशा में नहीं जा रही है, लेकिन, रोहित पवार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर पर भी संज्ञान लेना चाहिए।

यौन शोषण के आरोप में घिरे नासिक के ज्योतिषाचार्य बाबा अशोक खरात मामले में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के इस्तीफे से कुछ भी हल नहीं होगा। उन्हें जांच के लिए बुलाया जाना चाहिए। ऐसे 'बाबा' सिर्फ खरात तक ही सीमित नहीं हैं। महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर ऐसे कई लोग मौजूद हैं। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट्स का दावा किया कि इस मामले में ठीक ढंग से जांच की जाए तो सरकार में मौजूद कई मंत्री के नाम सामने आएंगे।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नरहरि जिरवाल एक कथित आपत्तिजनक वीडियो पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कभी ऐसा नहीं होता था। मेरी राय में, जिरवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए और उन्हें घर भेज देना चाहिए।

इस मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव बना रहा है कि मंत्री नरहरि जिरवाल पद से इस्तीफा दें।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी