Aapka Rajasthan

पुरी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना खास सैंड एनिमेशन, कलाकार मानस साहू ने दी शुभकामनाएं

पुरी, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के पुरी में विशेष सैंड आर्ट और सैंड एनिमेशन तैयार किया गया। अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने अपने पुरी स्थित स्टूडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए यह खास कलाकृति बनाई। सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भी इस अवसर पर प्रधानमंत्री को समर्पित सैंड-आर्ट एनिमेशन तैयार किया।
 
सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सैंड एनिमेशन के जरिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। उनके मुताबिक, इस कलाकृति के जरिए प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन और देश से जुड़े विभिन्न कार्यों को दर्शाने की कोशिश की गई है।

मानस कुमार साहू ने प्रधानमंत्री के करीब 25 साल के राजनीतिक करियर का उल्लेख करते हुए 'मेक इन इंडिया', राम मंदिर, अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और जीएसटी जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने ब्रिक्स और इसरो के चंद्रयान मिशन का भी उल्लेख किया। साथ ही, उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को भी अपने बनाए सैंड आर्ट में शामिल किए जाने की बात कही।

कलाकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विश्वकर्मा पूजा के दिन पड़ने को भी कलाकृति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को राष्ट्र निर्माण और निर्माण-कौशल से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री को भी राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला बताया। उनके अनुसार, इस विशेष सैंड आर्ट को तैयार करने में करीब एक घंटे का समय लगा।

इस मौके पर सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनका सैंड आर्टवर्क बनाया। एक छात्रा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री का यह चित्रात्मक आर्टवर्क उनके 76वें जन्मदिन की बधाई देने के उद्देश्य से तैयार किया है।

छात्रा ने कहा कि पुरी में बनाई गई यह सैंड एनिमेशन और कलाकृति प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विशेष सैंड आर्ट प्रस्तुति का हिस्सा रही। कलाकारों और छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को कलाकृति में उकेरा है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम