Aapka Rajasthan

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूल प्रिंसिपलों के 8वें बैच को मॉडर्न टीचिंग ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा

चंडीगढ़, 7 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों के 30 प्रिंसिपलों के एक बैच को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर रवाना किया। सिंगापुर जाने वाले प्रिंसिपलों का यह 8वां बैच है और इसके साथ ही अब तक सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए भेजे गए प्रिंसिपलों की संख्या 264 हो गई है।
 
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकारी स्कूलों के 30 प्रिंसिपलों के एक बैच को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा गया है, जहां उन्हें प्रिंसिपल ट्रेनिंग सेंटर से आधुनिक शिक्षण पद्धति की ट्रेनिंग मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये प्रिसिपल सिंगापुर से ट्रेनिंग के बाद अपने स्कूलों में छात्रों के बीच आधुनिक शिक्षण पद्धति का विस्तार करेंगे।

मोहाली के एमएल पुरी स्कूल ऑफ एमिनेंस की प्रिंसिपल ज्योति ने सिंगापुर रवाना होने से पहले आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "शिक्षा क्षेत्र और हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। हमें देश के अंदर ट्रेनिंग के जरिए सिर्फ लिमिटेड चीजें सीखने के लिए मिलती थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सब अपने आप में बहुत बड़ी बात है। हमारे कई बैच में शिक्षक पहले भी ट्रेनिंग लेकर आए। जब दूसरे देश के सिस्टम को समझने की कोशिश करते हैं तो हम यह चीज देखते हैं कि वहां के पढ़ाने-सिखाने के तरीकों को अपने यहां कैसे लागू कर सकते हैं और बच्चों के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं।"

प्रिंसिपल रुचि मंगला ने कहा, "हमारा 8वां बैच सिंगापुर एकेडमी जा रहा है। प्रिंसिपल्स का यह बैच जा रहा है। हम अपने मुख्यमंत्री भगवंत मान और हमारे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने प्रिंसिपल्स की सीखने की क्षमता बनाए रखने के लिए बहुत अच्छी कोशिशें की हैं।"

जालंधर स्थित नकोदर गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम ने कहा, "जो भी बदलाव होता है, वह धीरे-धीरे होता है। इसी क्रमिक बदलाव के लिए हमें वहां भेजा जा रहा है। मुझे लगता है कि पंजाब सरकार के इतिहास में यह पहली बार है कि हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है।"

एक अन्य सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य करमजीत सिंह ने कहा, "पंजाब सरकार की एक बहुत अच्छी योजना है जिसके तहत हमें प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा जा रहा है। इस ट्रेनिंग से पंजाब के शिक्षकों को अच्छे लाभ मिलेंगे। पहले भी कई बैच में शिक्षकों को सरकार ने सिंगापुर भेजा था। उन बैच के बाद सामने आए नतीजों के बाद नए बैच को भेजा जा रहा है।"

--आईएएनएस

डीसीएच/