Aapka Rajasthan

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लाई करने वाले छह नेटवर्क का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले छह नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अभियुक्तों के पास से 13 अवैध पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
 
इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एक बड़ी कामयाबी में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले छह नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ 13 अवैध पिस्तौल व 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।"

डीजीपी ने जानकारी दी कि मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े थे और आगे बांटने व आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए अवैध हथियार हासिल कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बीच संबंध भी स्थापित किए हैं।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि मामले को लेकर अमृतसर के छहेर्टा, गेट हकीमा, सुल्तानविंड और डी-डिवीजन पुलिस स्टेशनों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। हथियारों की सप्लाई और वितरण के पूरे नेटवर्क का पता लगाने, इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क पर कड़ी नजर रखने और हथियारों की अवैध सप्लाई व वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम