Aapka Rajasthan

पंजाब में निजी स्‍कूल सालाना 5 प्रतिशत से ज्‍यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे, अध्यादेश पास

चंडीगढ़, 22 जून (आईएएनएस)। पंजाब में निजी स्कूल सालाना 5 प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। इसकी घोषणा भगवंत मान सरकार ने की है। पंजाब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरपाल सिंह चीमा ने स्कूल फीस के नए स्ट्रक्चर पर बात की।
 
पंजाब में निजी स्‍कूल सालाना 5 प्रतिशत से ज्‍यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे, अध्यादेश पास

चंडीगढ़, 22 जून (आईएएनएस)। पंजाब में निजी स्‍कूल सालाना 5 प्रतिशत से ज्‍यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। इसकी घोषणा भगवंत मान सरकार ने की है। पंजाब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरपाल सिंह चीमा ने स्कूल फीस के नए स्ट्रक्चर पर बात की।

पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की थी। इसके तहत, कोई भी स्कूल सालाना 5 प्रतिशत से ज्‍यादा फीस नहीं बढ़ा सकता।

उन्‍होंने कहा कि आज इससे जुड़ा अध्यादेश पास हो गया है। जैसे ही गवर्नर इस पर साइन करेंगे, इसे पूरे पंजाब के सभी स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा। अगर स्‍कूल प्रबंधन को फीस बढ़ाना है तो 6 माह पहले उनको हमारी रेगुलेटरी बॉडी में अप्‍लाई करना पड़ेगा। रेगुलेटरी बॉडी फाइनेंशियल ऑडिट कराएगी और इसके बाद वह 5 प्रतिशत से ज्‍यादा फीस बढ़ा सकते हैं।

उन्‍होंने बताया कि इस अध्यादेश में सबसे बड़ी राहत यह भी है कि पिछले तीन साल में जिन स्कूलों ने 15 प्रतिशत से ज्‍यादा फीस बढ़ाई है, उन्हें अभिभावकों को वह रकम लौटानी होगी। मान सरकार का मकसद है कि निजी स्‍कूल लूट के अड्डे न बनें।

हरजोत बैंस ने बताया,"हमने इसमें जुर्माने का बहुत सख्त नियम लागू किया है। हमने अपनी रेगुलेटरी बॉडी को सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां दी हैं। रेगुलेटरी बॉडी स्कूलों को बुला सकती है और उनसे सबूत ले सकती है।

वहीं, पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा भाजपा अध्‍यक्ष पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि नितिन नवीन चाहे कितनी भी बार आएं, पंजाब के किसान जानते हैं, पंजाब के व्यापारी जानते हैं, हर कोई जानता है कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब-विरोधी है।" चीमा ने कांग्रेस पार्टी की भी तीखी आलोचना की।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह बदल गई है; देश में उसका अस्तित्व खत्म हो गया है। उनका पतन साफ ​​दिख रहा है और अब पंजाब में कोई ऐसा नहीं बचा है जो उनका समर्थन कर सके। आज वे खत्म हो चुके हैं।"

राम मंदिर चंदे के विवाद पर चीमा ने कहा, "आज भारतीय जनता पार्टी हमारे धर्म को भी नहीं बख्शती। जिन जगहों पर लोग आस्था के साथ जाते हैं, सिर झुकाते हैं और आशीर्वाद मांगते हैं, मेरा मानना ​​है कि भाजपा वहां दिए जाने वाले चंदे में से चोरी कर रही है।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के बयान पर मंत्री हरपाल सिंह चीमा कहते हैं, "यह कोई स्टंट नहीं है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने 'मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत हमारी सभी महिलाओं, माताओं और बहनों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम 1 जुलाई को उनके खातों में तीन महीने के पैसे ट्रांसफर करेंगे। अब तक रजिस्ट्रेशन की संख्या लगभग 30 लाख हो चुकी है और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ सकती है।"

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी