Aapka Rajasthan

पंजाब: बीएसएफ ने नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का किया आयोजन

फिरोजपुर, 22 मार्च (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को शहीदी दिवस, बीएसएफ के 60 वर्ष पूरे होने पर और नशे के खिलाफ फिट इंडिया, हेल्दी इंडिया को ध्यान में रखते हुए मैराथन दौड़ का आयोजन किया।
 
पंजाब: बीएसएफ ने नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का किया आयोजन

फिरोजपुर, 22 मार्च (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को शहीदी दिवस, बीएसएफ के 60 वर्ष पूरे होने पर और नशे के खिलाफ फिट इंडिया, हेल्दी इंडिया को ध्यान में रखते हुए मैराथन दौड़ का आयोजन किया।

बीएसएफ के डीआईजी विजय कुमार राणा ने कहा कि 23 मार्च को मनाए जाने वाले शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में, नशे के खिलाफ आज के मैराथन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 किलो मीटर की हाफ मैराथन है, एक 10 किलो मीटर की दौड़ है और रन फॉर फन तीन किलो मीटर की है।

बता दें कि भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर की शहादत की याद में हर साल 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1931 में ब्रिटिश सरकार ने लाहौर जेल में इन तीनों वीरों को फांसी दे दी थी। शहीद दिवस मनाकर इन तीनों वीर सपूतों को याद किया जाता है। बीएसएफ ने शहीदी दिवस से एक दिन पहले रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया है।

हाल ही में बिहार में भी मैराथन का आयोजन किया गया था। नशे के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में 10,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग के सचिव अजय यादव ने बताया था कि मैराथन में 42 किलोमीटर की दौड़, 21 किलोमीटर की दौड़, 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ है। लोगों के मोटिवेशन के लिए यूथ आइकॉन पीवी सिंधु को आमंत्रित किया गया था।

बिहार की लगभग 57 प्रतिशत आबादी 25 साल से कम उम्र के युवाओं की है। 'नशा मुक्त बिहार' के लिए युवाओं की ऊर्जा का कैसे हम सकारात्मक तरीके से उपयोग कर सकते हैं, इसके लिए मैराथन का आयोजन किया गया है।

अजय यादव ने बताया था कि पिछले कई सालों से लगातार हम ऐसा करते आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर युवा भाग लेते हैं। लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए हम यूथ आइकॉन को बुलाते हैं। युवाओं को सकारात्मक दिशा में लाने के लिए जो भी प्रयास विभाग और सरकार कर सकती है, उसको किया जा रहा है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस