Aapka Rajasthan

पुणे में कहां से आई जहरीली शराब, इसकी जांच होनी चाहिए: हुसैन दलवई

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने पूछा कि ऐसी जहरीली शराब आखिर कहां से आती है और इसे कैसे तैयार किया जाता है।
 
पुणे में कहां से आई जहरीली शराब, इसकी जांच होनी चाहिए: हुसैन दलवई

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने पूछा कि ऐसी जहरीली शराब आखिर कहां से आती है और इसे कैसे तैयार किया जाता है।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि जहरीली शराब मामले की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे आगे इस तरह की घटना न हो।

घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर हुसैन दलवई ने कहा, “किसने रोका है? आप 2014 से सत्ता में हैं। अगर कार्रवाई करनी है तो करो, लेकिन कार्रवाई का नाम लेकर यहां के मुसलमानों को परेशान न करें। आपकी कार्रवाई अक्सर मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए होती है।”

उन्होंने भारत-इजराइल संबंधों पर कहा कि दोनों देशों के बीच कभी ‘अटूट रिश्ते’ नहीं रहे। ये लोग सत्ता में आने के बाद ऐसी बातें करते हैं। हमारे अटूट संबंध ईरान के साथ थे, इजराइल के साथ नहीं। इजराइल जो गाजा के लोगों के साथ अन्याय कर रहा है, उसका हम पूर्ण विरोध करते हैं।

उन्होंने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा कि तेल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी कई जगहों पर तो साधारण पेट्रोल भी मुश्किल से मिल रहा है। जहां तक सीएनजी की बात है, वह भी उपलब्ध नहीं है। हर जगह इतनी लंबी लाइनें क्यों लग रही हैं? मेरी राय में यही वह कड़वी सच्चाई है जो अब सामने आ रही है।

कर्नाटक में सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को दलवई ने सामान्य और पहले से तय व्यवस्था बताया। उन्होंने कहा, “यह समाधान तो सरकार बनते ही निकल आया था। सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के बीच आपसी सहमति से तय हुआ था कि सिद्दारमैया पहले तीन साल और शिवकुमार अगले दो साल मुख्यमंत्री पद संभालेंगे, इसलिए यह व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और इसमें कोई समस्या नहीं है।”

--आईएएनएस

एसएके/डीकेपी