Aapka Rajasthan

प्रयागराज में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत

प्रयागराज, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। कालका मेल से उतरकर पटरी पर खड़े यात्री तेज रफ्तार से गुजर रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
 
इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जीआरपी के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि कालका मेल में एक व्यक्ति के कटने के बाद कई यात्री ट्रैक पर उतर आए थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है और बाकी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर उस समय हुई, जब कालका मेल में एक यात्री के गिरने के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री नीचे उतर गए और विपरीत ट्रैक में चल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस वहां से गुजरी और पटरी के पास मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, करछना थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

--आईएएनएस

विकेटी/एएमटी