Aapka Rajasthan

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के एक दशक पूरा होने पर 9 जून से राष्ट्रव्यापी समारोह

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय मंगलवार से पीएमएसएमए के दस वर्ष एक दशक की देखभाल समारोह राष्ट्रव्यापी स्तर पर आरंभ करेगा। यह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल कार्यान्वयन के एक दशक को चिन्हित करता है। भारत की प्रमुख पहल में से एक इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित गर्भ अवस्था और स्वस्थ मातृत्व सुनिश्चित करना है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को पीएमएसएमए के तहत उपलब्ध नौ सुनिश्चित निशुल्क सेवाओं के लाभ के लिए प्रोत्साहित करने और समय पर गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल के महत्व को बढ़ावा देने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जागरूकता अभियान तथा किसी संगठन, संस्था या समुदाय द्वारा लोगों तक सीधे पहुंचने के सुनियोजित प्रयास संबंधी आउटरीच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत देश भर में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में इस योजना के एक दशक की सेवा को प्रदर्शित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा 75 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का और एक 5 रुपए मूल्य का डाक टिकट जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 जून को शुभारंभ की गई इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को हर महीने 9 तारीख को निशुल्क, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल (एंटीनेटल केयर) सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इससे पिछले एक दशक में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य देखभाल परिदृश्य में सुखद बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की उत्कृष्टता के एक दशक (2016 से 2026), भारत सरकार की प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य नीति के तहत निरंतर देखभाल दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो प्रसवपूर्व देखभाल की गुणवत्तापूर्ण, व्यापकता, निदान और परामर्श सेवाओं में बदलाव को समर्पित है। इससे करोड़ों परिवार लाभान्वित हुए हैं और देश में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है।

--आईएएनएस

डीकेपी/