Aapka Rajasthan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बुधवार को 56वां जन्मदिन है। आज ही के दिन, 22 जुलाई 1970 को, नागपुर में उनका जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
 

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बुधवार को 56वां जन्मदिन है। आज ही के दिन, 22 जुलाई 1970 को, नागपुर में उनका जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके जन्मदिन पर बधाई। उनके नेतृत्व में, महाराष्ट्र अलग-अलग सेक्टर में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए प्रार्थना करता हूं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको बधाई देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक जोशीले और समर्पित नेता, वे पारदर्शी शासन, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई पहलों के जरिए महाराष्ट्र के विकास को तेज करने के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। जनता की सेवा के लिए उनका अटूट समर्पण महाराष्ट्र की तरक्की को मजबूत कर रहा है और विकसित भारत के विजन में योगदान दे रहा है। भगवान उन्हें अच्छी सेहत और देश की सेवा में लंबी उम्र दे।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और लंबी आयु के हों, यही मेरी प्रभु के चरणों में प्रार्थना है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जनप्रिय नेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भगवान श्री सिद्धिविनायक से प्रार्थना है कि आपको यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सुशासन, विकास और जनकल्याण के प्रति आपका समर्पण निरंतर महाराष्ट्र की प्रगति को नई दिशा प्रदान कर रहा है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र प्रगति, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाता रहे, यही शुभेच्छा है। सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस