Aapka Rajasthan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देवशयनी एकादशी की बधाई दी

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। देशभर में देवशयनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।
 

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। देशभर में देवशयनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "आषाढ़ी एकादशी के पवित्र मौके पर बधाई। यह शुभ दिन भक्ति और दया के हमेशा रहने वाले संदेश के बारे में है। भगवान विट्ठल का आशीर्वाद खुशी, मेलजोल और खुशहाली लाए और हमें एक बेहतर समाज की ओर ले जाए। वह हर इंसान की भलाई और इज्जत के लिए बिना थके सेवा करने और काम करने के हमारे इरादे को और मजबूत करें।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा हमें सेवा, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विट्ठल की कृपा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'एक्स' पर एक श्लोक, "सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत्सुप्तं भवेदिदम्, विबुद्धे त्वयि बुध्येत जगत्सर्वं चराचरम्॥" साझा किया। जेपी नड्डा ने लिखा, "आप सभी को देवशयनी (आषाढ़ी) एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। पावन चतुर्मास के शुभारंभ का यह पुण्य अवसर आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का संचार करे। जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपादृष्टि आप सभी पर सदैव बनी रहे।"

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सभी लोगों को आषाढ़ एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। इस शुभ दिन पर, श्री पांडुरंग विट्ठल और माता रुक्मिणीदेवी की दिव्य कृपा सभी पर बनी रहे। भक्ति, विश्वास और समर्पण की भावना से भरे इस पवित्र दिन पर, मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य में सुख, शांति, खेती-बाड़ी में खुशहाली और सेहत बनी रहे।"

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने 'एक्स' पर लिखा, "सभी को टोली एकादशी (आषाढ़ी एकादशी) के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री महाविष्णु का दिव्य आशीर्वाद हर घर को शांति, समृद्धि, खुशी, अच्छी सेहत और आध्यात्मिक शक्ति से भर दे। यह पावन अवसर हमें भक्ति, करुणा, विनम्रता और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे। सभी को पवित्र और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण टोली एकादशी (आषाढ़ी एकादशी) की शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस