प्रधानमंत्री मुर्शिदाबाद आएंगे तो मुझे अच्छा लगेगा: हुमायूं कबीर
मुर्शिदाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं करीब ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान काफी समर्थन मिल रहा है। बंगाल की 294 सीटों में से 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।
हुमायूं कबीर ने कहा कि टीएमसी ने हमारे खिलाफ बहुत साजिश की। टीएमसी ने लगभग 48 से 53 उम्मीदवारों को पैसा देकर नामांकन नहीं करने दिया। मेरी पार्टी चार महीने पुरानी है। हमारी पार्टी के कुछ नेताओं ने टीएमसी का समर्थन कर दिया। यही मेरी मजबूरी बन गई, लेकिन 138 सीटों पर हमारी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि ममता बनर्जी जितना प्रचार करेंगी, उनकी पार्टी के लिए उतना ही अच्छा नहीं है। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी के 14 सीटें जीतने का अनुमान लगाया।
वायरल वीडियो पर हुमायूं कबीर ने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाने के लिए एआई से फर्जी वीडियो बनाया गया है। इस आरोप का उनको सबूत देना पड़ेगा। अगर वे सबूत नहीं देंगे तो उनके खिलाफ मैं कार्रवाई करूंगा। आम जनता उन्नयन पार्टी के समर्थन में असदुद्दीन ओवैसी प्रचार करने वाले थे। इसको लेकर हुमायूं कबीर ने कहा कि एआईएमआईएम बंगाल अध्यक्ष का टीएमसी से साठगांठ है। ओवैसी को सोच समझकर गठबंधन तोड़ना चाहिए था, लेकिन जब निर्णय ले लिया है तो उनकी पार्टी के 12 उम्मीदवार अकेले चुनाव लड़ेंगे।
ममता बनर्जी पर खुलासे को लेकर हुमायूं कबीर ने कहा कि कल कुछ सबूत मैं सामने लेकर आया। राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मैं स्वागत कर रहा हूं। सभी नेताओं को मेरे क्षेत्र में आने का हक है। यहां जितने नेता आएंगे, उससे मेरी इज्जत बढ़ जाएगी। पीएम मोदी के दौरे पर हुमायूं कबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री मुर्शिदाबाद आएंगे तो मुझे अच्छा लगेगा। देश के प्रधानमंत्री मुर्शिदाबाद को इज्जत देंगे तो अच्छा लगेगा।
--आईएएनएस
एसडी/वीसी
