Aapka Rajasthan

अपमान करना कांग्रेस की मानसिकता, गंभीर परिणाम भुगतेगी पार्टी: विश्वास सारंग

भोपाल, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की रैली में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और इसके गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही।
 
अपमान करना कांग्रेस की मानसिकता, गंभीर परिणाम भुगतेगी पार्टी: विश्वास सारंग

भोपाल, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की रैली में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और इसके गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही।

विश्वास सारंग ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "गांधी परिवार हर समय अपनी मर्यादाएं तोड़ रहा है। नरेंद्र मोदी सिर्फ नरेंद्र मोदी नहीं हैं, बल्कि इस देश के प्रधानमंत्री भी हैं। वे चुने हुए प्रधानमंत्री हैं। उनके बारे में गलत बातें करना कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है। लोकतंत्र में इस तरह की मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस पार्टी को इसका परिणाम भुगतना होगा।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "विपक्षी पार्टी केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है। जनता को गुमराह करके राजनीति कभी आगे नहीं बढ़ती। चुनाव आयोग की हर कार्यप्रणाली पर बिना किसी तथ्य के उंगली उठाना और हर संवैधानिक संस्था को हतोत्साहित करना कांग्रेस की रणनीति है। यही कारण है कि कांग्रेस की बद से बदतर स्थिति हो रही है।"

विश्वास सारंग ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "बहुत ही प्रसन्नता की बात है कि नितिन नबीन हमारे नए कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। उनके संगठन का अनुभव और सफल प्रतिनिधि का कार्यकाल, मंत्री के रूप में प्रशासिक अनुभव निश्चित रूप से भाजपा को और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। मैं उनको बधाई देता हूं।"

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने भी नितिन नबीन को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "भाजपा एक बढ़ती हुई पार्टी है, और युवाओं को इसमें हिस्सा लेने और योगदान देने का मौका मिल रहा है। उन्हें काम करने और अनुभव हासिल करने का मौका दिया जा रहा है। नितिन नबीन की लीडरशिप में भारतीय जनता पार्टी से आने वाले सभी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी