Aapka Rajasthan

पोस्ट साझा करना और डिलीट करना मेरे मूड पर निर्भर: अर्शदीप सिंह

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुए सोशल मीडिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अर्शदीप को सोशल मीडिया पर अपने कुछ पोस्ट की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था।
 

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुए सोशल मीडिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अर्शदीप को सोशल मीडिया पर अपने कुछ पोस्ट की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था।

अर्शदीप सिंह ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, "आईपीएल समाप्त हो गया था। मुझे लगा कि सब कुछ ठीक कर दूं। मेरा मतलब है, लोग इसे मुद्दा बनाते हैं, पूछते हैं कि मैंने वीडियो क्यों हटाए और अर्शदीप के इंस्टाग्राम अकाउंट का क्या हुआ, उसने इसे रातों-रात क्यों बदल दिया। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, भाई। मुझे बस हटाने का मन हुआ, तो मैंने हटा दिया। अगर मेरा मन करेगा, तो मैं उन्हें वापस डाल दूंगा। यह बस मेरे मूड की बात है। जब भी मेरा मन होता है, मैं कुछ पोस्ट साझा कर देता हूं। पोस्ट हटाने के पीछे मेरा कोई नकारात्मक मकसद नहीं था।"

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का अभियान शानदार तरीके से शुरू हुआ था। टीम आधे सीजन तक टॉप-2 की टीम रही। उसके बाद टीम के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट आई। टीम लगातार मैच हार रही थी और अंतत: प्लेऑफ से बाहर हो गई। इसके बाद अर्शदीप सिंह को खराब गेंदबाजी की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद, अर्शदीप ने इंस्टाग्राम से भी अपना सारा कंटेंट हटा दिया।

फिलहाल अर्शदीप क्रिकेट से दूर हैं। बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज टी20 फॉर्मेट में भारत का सफलतम गेंदबाज है। अक्सर छोटे फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले अर्शदीप अब तक 91 मैचों में 135 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा, 18 वनडे मैचों में 30 विकेट उनके नाम हैं। अर्शदीप का टेस्ट फॉर्मेट में अब तक डेब्यू नहीं हुआ है।

--आईएएनएस

पीएके