Aapka Rajasthan

'राजा शिवाजी' के रिलीज के साथ आकर्षण का केंद्र बना सलमान खान का मराठी लुक

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। रितेश देखमुख के दिल के करीब फिल्म 'राजा शिवाजी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने 10 साल मेहनत की और कई बाधाओं के बाद पूरी की शूटिंग पूरी की।
 
'राजा शिवाजी' के रिलीज के साथ आकर्षण का केंद्र बना सलमान खान का मराठी लुक

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। रितेश देखमुख के दिल के करीब फिल्म 'राजा शिवाजी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने 10 साल मेहनत की और कई बाधाओं के बाद पूरी की शूटिंग पूरी की।

रिलीज के साथ ही फिल्म की खूब तारीफ हो रही है लेकिन सोशल मीडिया पर सिर्फ सलमान खान छाए हुए हैं। हर कोई सलमान खान के मराठी लुक को देखकर हैरान है।

फिल्म में नारंगी पगड़ी, कुर्ता और मराठा तलवार के साथ सलमान खान का दमदार लुक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस लुक को लेकर फिल्म में छोटे के बावजूद सलमान की चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म में भले ही अभिनेता का किरदार छोटा बताया जा रहा है, लेकिन जितना भी है, उसे जस्टिफाई बताया जा रहा है। फिल्म में अभिनेता जीवा महाला का किरदार निभा रहे हैं, जो एक ऐतिहासिक किरदार है। जीवा महाला छत्रपति शिवाजी के विश्वासपात्र तथा उनके अंगरक्षक थे, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर शिवाजी महाराज की जान बचाई थी।

यूजर्स का कहना है कि सलमान खान का लुक बहुत पारंपरिक है और उनके चेहरे का एग्रेशन इसे दमदार बनाता है। एक यूजर ने लिखा, "अभी-अभी कैमियो देखा... क्या ज़बरदस्त दृश्य था! सलमान खान का लुक तो एकदम यादगार था!"

राजा शिवाजी में जीवा महाला के रूप में उनका अभिनय बेहद पसंद किया गया और सिनेमाघर तालियों से गूंज उठा। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि पूरी फिल्म एक तरफ और दूसरी तरफ सिर्फ सलमान हिट की गारंटी है। वहीं कुछ यूजर्स को 'वीर' के सलमान खान की याद आ गई।

बता दें कि 'राजा शिवाजी' भले ही मराठी फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन और निर्माण दोनों रितेश देशमुख ने किया है, और फिल्म में संजय दत्त, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूज़ा, और अभिषेक बच्चन ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। गौर करने वाली बात यह भी है कि सलमान खान और अभिषेक बच्चन ने बहुत सालों बाद एक साथ, एक ही फिल्म में काम किया है।

इससे पहले खुद रितेश ने खुलासा किया था कि सलमान ने खुद राजा शिवाजी में काम करने की इच्छा जताई थी। नए साल के जश्न के दौरान हुई एक बातचीत को याद करते हुए, रितेश ने बताया कि सलमान ने उनसे फिल्म की शूटिंग के शेड्यूल के बारे में पूछा और फिर जानना चाहा कि वे कौन सा किरदार निभाएंगे। जब रितेश ने बताया कि अभी तक उनके लिए कोई भूमिका तय नहीं की गई है, तो सुपरस्टार ने प्रोजेक्ट में शामिल होने पर जोर देते हुए कहा, "नहीं, नहीं, नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें होना ही होगा।"

--आईएएनएस

पीएस/एएस