Aapka Rajasthan

खड़गे के बयान पर भड़के एनडीए नेताओं ने दी सलाह, 'रिटायर हो जाएं और इलाज कराएं'

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री पर विवादित बयान दिया गया है। खड़गे के बयान पर एनडीए नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी निंदा की है।
 
खड़गे के बयान पर भड़के एनडीए नेताओं ने दी सलाह, 'रिटायर हो जाएं और इलाज कराएं'

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री पर विवादित बयान दिया गया है। खड़गे के बयान पर एनडीए नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी निंदा की है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में खड़गे के बयान की निंदा की। उन्होंने लिखा कि परिवारवाद, घमंड और तुष्टीकरण की सोच से ग्रसित कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक जैसे शब्द का प्रयोग करना न केवल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का अपमान है, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं को भी आहत करने वाला है। लोकतंत्र और संविधान की मर्यादाओं की अनदेखी करना मानो कांग्रेस की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। इस प्रकार की आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बयानबाजी के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वे देश के लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए प्रधानमंत्री हैं और जनता के जनादेश से तीसरी बार जीत हासिल की है। कांग्रेस पार्टी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही है, उसे पूरा देश देख रहा है। बिहार में कांग्रेस का नाम लेने वाला नहीं है। खड़गे के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। 50 साल तक कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।

शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि ऐसा लगता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। खड़गे एक वरिष्ठ नेता हैं, उनसे ऐसे बयान की उम्मीद नहीं की जाती है, राहुल गांधी से ऐसी अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब लगता है कि सोनिया गांधी को कांग्रेस की चिंता करनी पड़ेगी।

भाजपा नेता एम. अशोक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक सलाह देना चाहूंगा, बेहतर होगा कि अब वे रिटायर हो जाएं। खड़गे को तो यह भी पता नहीं चलता कि वे कैसे चल रहे हैं, और उन्हें यह भी समझ नहीं आता कि वे क्या कह रहे हैं। उनके दिमाग का संतुलन ठीक नहीं है, वे रिटायर हो जाएं और इलाज कराएं। उन्होंने देश के हित में कुछ नहीं किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि यह सब खड़गे राजनीति के लिए कर रहे हैं, सीट बचाने के लिए वे आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं, हम उनके बयान का कड़ी निंदा करते हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम