पीएम मोदी 'मन की बात' तो करते हैं पर काम की बात नहीं: शक्ति सिंह यादव
पटना, 28 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम, आरएसएस पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी, राम मंदिर चंदा विवाद, पटना के बांस घाट श्मशान घाट प्रबंधन और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के नोटिस सहित कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज तक सिर्फ 'मन की बात' कही है, 'काम की बात' कभी नहीं कही। अगर वे काम की बात करते तो देश का युवा भटकाव के रास्ते पर नहीं जाता, लोकतंत्र कराह नहीं उठता और देश आर्थिक रूप से कंगाल नहीं होता। आज देश 205 लाख करोड़ रुपए के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात तो लगातार कर रहे हैं, लेकिन काम की बात बिल्कुल नहीं कर रहे। उनकी काम की सिर्फ एक ही बात है, विपक्ष को जितना चाहे उतना लताड़ो, एजेंसियों के हवाले कर दो, जबरन फंसाओ। यही उनकी 'मन की बात' है।
आरएसएस को लेकर कैलाश विजयवर्गीय जो बयान दे रहे हैं, उस पर मैं कहना चाहता हूं, यह बताइए कि काबुल में भी गधे नहीं होते क्या? होते हैं कि नहीं होते? यह गांव की पुरानी कहावत है। हमारा साफ मानना है, आरएसएस में कुछ लोग अच्छे हो सकते हैं, अगर विजयवर्गीय कह रहे हैं तो। हालांकि, एक-आध प्रतिशत का ही चांस है। मान लीजिए थोड़ी देर के लिए कि कुछ लोग अच्छे हैं, लेकिन आरएसएस की ट्रेनिंग तो उसी रूप में होती है। जितना झूठ बोलो, जितना फरेब करो, जितना फर्जी दिखाओ। आचरण भी फर्जी दिखाओ, व्यवहार भी फर्जी, बात भी फर्जी करो, यही तो वहाँ सिखाया और दिखाया जाता है।
आरएसएस को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हमारा साफ मानना है कि आरएसएस में कुछ लोग अच्छे हो सकते हैं, अगर विजयवर्गीय कह रहे हैं तो। हालांकि, एक-आध प्रतिशत का ही चांस है। मान लीजिए थोड़ी देर के लिए कि कुछ लोग अच्छे हैं, लेकिन आरएसएस की ट्रेनिंग तो उसी रूप में होती है। जितना झूठ बोलो, जितना फरेब करो, जितना फर्जी दिखाओ। आचरण भी फर्जी दिखाओ, व्यवहार भी फर्जी, बात भी फर्जी करो, यही तो वहां सिखाया और दिखाया जाता है।
पटना के बांस घाट श्मशान घाट के संचालन को लेकर भी शक्ति सिंह यादव ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 89 करोड़ रुपए की लागत से बने श्मशान घाट के संचालन को एक संस्था को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार से शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने इसे अमानवीय बताते हुए कहा कि मृतकों के अंतिम संस्कार से शुल्क लेना संवेदनहीनता का परिचायक है।
राम मंदिर प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि राम मंदिर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का घर है। उनका चरित्र अनुकरणीय है, वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। हम भगवान राम के प्रति केवल आदर की भावना नहीं रखते, बल्कि उन्हें पूजते हैं, पूजनीय मानते हैं और उनका अवतार मानते हैं लेकिन उनके दरबार में जो चढ़ावा आता है, जो चंदा मिलता है, उस पैसे को लूटने वाला कौन है? यह मोहम्मद गजनी की औलाद हो सकती है, जिसने इस देश में आकर मंदिरों को तोड़ा और लूटा था।
राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली करने के नोटिस पर उन्होंने कहा कि हम तो कई दिनों से कह रहे हैं कि 10 सर्कुलर रोड से हमें कोई मोह नहीं हैं। हम पात्रता के आधार पर वहां रह रहे थे। राबड़ी देवी विधायक हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं। रनिंग पीरियड में आपने खाली करने की कोशिश की है।
शक्ति सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "आप चेकलिस्ट बनाकर दो, जब हम आए थे तो सरकार ने क्या-क्या दिया था? हम सेकंड नहीं लगाएंगे, लात मारकर घर खाली कर देंगे। आपको मुबारक हो, बढ़िया घर और बड़ी सिक्योरिटी। मुझे नहीं चाहिए। जनता मालिक है। विपक्ष हो या सत्ता पक्ष, जनता तय करती है। डेमोक्रेसी में जनता मालिक होती है। किसी को अहंकार में नहीं रहना चाहिए।
--आईएएनएस
पीएसके/वीसी
