Aapka Rajasthan

पीएम मोदी के विजन से मोटे अनाज और कृषि उत्पादों के वैश्विक बाजार में बढ़ रहीं संभावनाएं: शुभम तिवारी

शहडोल, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से मोटे अनाज और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री के इस विजन को लेकर मध्य प्रदेश में शहडोल की ग्रेनॉक्सी नेचुरल्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं निदेशक शुभम तिवारी ने कहा कि श्रीअन्न और वैल्यू एडेड एग्री-फूड प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में आने वाले समय में बड़ी संभावनाएं हैं।
 

शहडोल, 15 अगस्‍त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से मोटे अनाज और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री के इस विजन को लेकर मध्‍य प्रदेश में शहडोल की ग्रेनॉक्सी नेचुरल्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं निदेशक शुभम तिवारी ने कहा कि श्रीअन्न और वैल्यू एडेड एग्री-फूड प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में आने वाले समय में बड़ी संभावनाएं हैं।

शुभम तिवारी ने कहा कि भारत अब सिर्फ कृषि कच्चे माल का उत्पादक देश नहीं, बल्कि उसके वैल्यू एडेड प्रोडक्ट तैयार कर वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मोटे अनाज और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की बात को लेकर शुभम तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में इसे कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़ी संभावना बताया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी मोटे अनाज से पास्ता, नूडल्स, कुकीज सहित रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट उत्पाद तैयार कर रही है, जिनकी वैश्विक बाजार में अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि भारत अब केवल कृषि कच्चे माल पर निर्भर रहने वाला देश नहीं है। कृषि उत्पादों से वैल्यू एडेड प्रोडक्ट तैयार कर उन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्रीअन्न, मसाले और अन्य एग्री-फूड प्रोडक्ट्स का क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अगले 5 से 7 वर्षों में भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए बताए गए सात प्रमुख क्षेत्रों को लेकर भी शुभम तिवारी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और एआई टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र आने वाले दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र अब एक कंप्लीट इकोसिस्टम की ओर बढ़ रहा है, जिसमें कच्चे कृषि उत्पादों से वैल्यू एडेड प्रोडक्ट तैयार करने से लेकर उन्हें ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने की पूरी चेन शामिल है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों के उत्पादों को भी बेहतर बाजार मिल सकेगा।

शुभम तिवारी का कहना है कि आने वाला दशक मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और एआई टेक्नोलॉजी के साथ-साथ एग्री-फूड सेक्टर के लिए भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। मोटे अनाज से तैयार वैल्यू एडेड उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना किसानों, उद्यमियों और देश की अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी