Aapka Rajasthan

'देश को ऊंचाई पर पहुंचाया', पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर एनडीए नेताओं ने दी बधाई

पटना, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 'प्रधानसेवक' के रूप में मंगलवार को 12 वर्ष पूरे कर लिए है। 26 मई, 2014 को उन्होंने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को एनडीए नेताओं ने बधाई दी है।
 
'देश को ऊंचाई पर पहुंचाया', पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर एनडीए नेताओं ने दी बधाई

पटना, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 'प्रधानसेवक' के रूप में मंगलवार को 12 वर्ष पूरे कर लिए है। 26 मई, 2014 को उन्होंने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को एनडीए नेताओं ने बधाई दी है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर रहे हैं। वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने; आज देश में अधिकांश लोग उनको चाहते हैं। इसलिए बिहार में भाजपा की ओर से 5 से 21 जून तक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पखवाड़ा बनाने का निर्णय किया गया है। संजय सरावगी ने कहा कि पीएम के कार्यकाल की उपलब्धियों को मंडल स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यकाल 12 वर्ष पूरा हो चुका है। निस्संदेह, इस अवधि के दौरान प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के सिद्धांतों पर आधारित, गरीबों के उत्थान के लिए अनेक जन-हितैषी पहलें की हैं। आज देश आगे बढ़ रहा है, और भारत के 140 करोड़ लोग संतुष्टि व्यक्त कर रहे हैं।

रामकृपाल यादव ने कहा कि अमेरिका राष्ट्रपति ने भी प्रधानमंत्री की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने केवल देश के लोगों पर ही अमित छाप नहीं छोड़ी है, बल्कि दुनियाभर में उन्होंने अमिट छाप छोड़ने का काम किया है। देश को ऊंचाई पर पहुंचाने में प्रधानमंत्री की बहुत बड़ी भूमिका है।

जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल के दौरान, पारदर्शिता से जुड़े बड़े फैसलों ने भ्रष्टाचार को कम करने में मदद की है। पहले के समय के मुकाबले अब जिम्मेदारियों की पहचान करना और गलतियों को बताना ज्यादा आसान हो गया है।

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि पीएम नरेंद्र मोदी न केवल देश में लोकप्रिय हैं, बल्कि वे पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। इन 12 वर्षों में, उन्होंने देश को आगे बढ़ाने, देश का विकास करने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। इसी वजह से, हमारी आर्थिक व्यवस्था मजबूत हुई है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस