Aapka Rajasthan

पीएम मोदी के दौरे के लिए 'दुल्हन' की तरह सजी वाराणसी, सीएम योगी आदित्यनाथ और नितिन नवीन ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा

वाराणसी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे से पहले वाराणसी पूरी तरह सजकर तैयार हो चुकी है। उनके आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और प्रमुख मार्गों को विशेष रूप से सजाया गया है। बताया जा रहा है कि जिन रास्तों से प्रधानमंत्री गुजरेंगे, उन्हें गेरूआ रंग से सजाया गया है, जिससे काशी दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही है।
 
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर कार्यक्रमों की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम करीब 4 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे बरेका परिसर स्थित जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे। यहां वे “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के तहत लगभग 50 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान करीब 6300 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सिग्नेचर ब्रिज सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा वे दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और कुल 163 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं को वाराणसी के विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

इस दौरान वह बनारस से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के लिए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 700 से अधिक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिए निगरानी रखी जाएगी। अत्याधुनिक हथियारों से लैस क्यूआरटी और एटीएस टीमों को भी तैनात किया गया है, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो।

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उनका लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो भी प्रस्तावित है, जिसमें वे लोगों का अभिवादन करते हुए मंदिर तक पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर काशी के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं, जिससे यह दौरा राजनीतिक और विकास दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी