Aapka Rajasthan

स्लोवाकिया में भारतीय पर्यटक बोले, पीएम मोदी भारत को ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे और दुनिया में हमारी शान बढ़ रही

ब्रातिस्लावा, 14 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय स्लोवाकिया दौरे पर पहुचेंगे। उनके दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पीएम मोदी के स्लोवाकिया दौरे को लेकर भारतीय पर्यटकों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और दुनिया में हमें मान-सम्मान मिल रहा है।
 
एक भारतीय महिला पर्यटक ने कहा, "ये सुनकर बहुत खुशी हो रही है कि पीएम मोदी स्लोवाकिया के दौरे पर आ रहे हैं। हमने अभी इस देश का दौरा किया। भारत का नाम सुनकर बहुत अच्छा लगता है। काफी भारतीय मिलते भी हैं और पहचानते हैं हमें कि 'अच्छा, आप भारत से हो।' भारत एक ऐसा देश है, जहां लोग जाकर घूमना और अनुभव करना चाहते हैं।"

वहीं, पीएम मोदी की सराहना करते हुए महिला ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की वजह से लोगों में एक सम्मान है कि भारत की संस्कृति बहुत अच्छी है, उसके बारे में सुना है। पीएम मोदी जहां जाते हैं, अपनी संस्कृति के बारे में जो बताते हैं, या समझाते हैं, लोग उसे जानना चाहते हैं। हमें भी सम्मान मिलता है कि हम भारतीय हैं और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसका एक कारण यह भी है कि पीएम मोदी को दुनिया भर में हर किसी से प्यार और सम्मान मिला है। भारतीय भी उन्हें बहुत प्यार और सम्मान देते हैं, इसलिए वह इतने अच्छे से अपना कार्यकाल पूरा कर पाए हैं। उनके चुनाव में भी यही नजर आता है।"

स्लोवाकिया घूमने आए एक अन्य पर्यटक ने कहा, "हम स्लोवाकिया में खासतौर से ब्रातिस्लावा घूमने के लिए आए हैं। ये जानकर खुशी हुई कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर आ रहे हैं। यह बहुत खूबसूरत देश है, और हमारा भारत तो और भी ज्यादा खूबसूरत है। ऐसे में, जब दो खूबसूरत देश एक समझौते में साथ आएंगे, तो द्विपक्षीय तौर पर दोनों देशों का बहुत विकास होगा। मैं तो यहां आकर आज और भी ज्यादा खुश हूं, क्योंकि प्रधानमंत्री भी यहां आ रहे हैं। मैं अभी वियना, शैसबर्ग होते हुए ब्रातिस्लावा आया हूं, और सभी देशों के स्थानीय लोगों का भारतीय लोगों के प्रति जो रिएक्शन था, जो मान-सम्मान हमें मिला है, वो पीएम मोदी के शासन में आने के बाद पूरी दुनिया में भारत की छवि सुधरी है, उसकी वजह से है। हमें बहुत गर्व होता है कि हम भारतीय हैं और दूसरे देशों में घूम रहे हैं, और पीएम मोदी हमारे देश को विदेशों में ऐसी ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं, जिससे भारतीय लोगों की आन-बान और शान पूरी दुनिया में बढ़ रही है।"

एक भारतीय बच्चे ने कहा, "मैं देख रहा हूं कि प्रधानमंत्री दुनिया भर में हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं और हमें ज्यादा सम्मान भी मिल रहा है।"

--आईएएनएस

केके/डीकेपी