Aapka Rajasthan

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2030-31 तक जारी, हरियाणा के किसानों ने फैसले का किया स्वागत

हांसी, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का फैसला किया है। इस निर्णय से देश के करोड़ों किसानों को निरंतर आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
 

हांसी, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का फैसला किया है। इस निर्णय से देश के करोड़ों किसानों को निरंतर आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

हरियाणा के हांसी जिले के राजीव और बैगा राम किसान ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि योजना का विस्तार किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

डीबीटी प्रणाली के जरिए बिना किसी बिचौलिए के यह राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। किसानों को समय पर बीज, खाद और अन्य कृषि निवेश के लिए आर्थिक मदद मिलती है, जिससे खेती की उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायता मिलती है। योजना को 2030-31 तक बढ़ाने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

किसान रामफल का कहना है कि सरकार की यह बहुत अच्छी योजना है। हमें हर साल रुपए 6,000 की सहायता मिलती है। योजना की अवधि बढ़ाना किसानों के हित में अच्छा फैसला है। हर साल मिलने वाली यह राशि खेती के छोटे-मोटे खर्च पूरे करने में मदद करती है। सरकार ने समय बढ़ाकर अच्छा काम किया है। योजना को 2030-31 तक बढ़ाना किसानों के लिए लाभदायक फैसला है। सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।

किसान बेगा राम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह बहुत अच्‍छी बात है कि अन्‍नदाता को खेती करने के लिए जरूरत पर सरकार पैसा देती है। सरकार ने योजना की समयसीमा को बढ़ाकर किसानों के हित में फैसला किया है। वहीं, किसान रामफल ने कहा कि सरकार कृषकों की हितैषी है। हम सरकार के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समय सीमा बढ़ाने का स्‍वागत करते हैं।

एक अन्य किसान अजय ने कहा कि सरकार ने पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना के समय सीमा को बढ़ाकर 2030-31 तक किया है। यह सरकार का सराहनीय कदम है। इसके लिए हम केंद्र सरकार को धन्‍यवाद व्‍यक्‍त करते हैं। यह किसानों के लिए बहुत अच्‍छी योजना है।

--आईएएनएस

एएसएच/पीएम