Aapka Rajasthan

पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में बेहतर संतुलन है: अभिनव मुकुंद

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद का मानना है कि मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पिछले सीजन में टीम संयोजन से जुड़ी अपनी कमजोरियों को काफी हद तक दूर कर लिया है। उनके अनुसार, इसमें नए हेड कोच ल्यूक विलियम्स की बड़ी भूमिका रही है, क्योंकि वह कई खिलाड़ियों को पहले से अच्छी तरह जानते थे। मुकुंद ने कहा कि इसी वजह से दो बार की चैंपियन टीम महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए एक ज्यादा संतुलित और मजबूत टीम तैयार करने में सफल रही है।
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ पहले काम कर चुके विलियम्स एमआई टीम की चयन प्रक्रिया में एक नया नजरिया लेकर आए हैं। मुकुंद ने बताया कि खिलाड़ियों के साथ विलियम्स के पुराने जुड़ाव का असर फ्रेंचाइजी के नीलामी और ट्रेडिंग फैसलों पर पड़ा है। मुकुंद ने 'जियोस्टार' से कहा, "मुझे लगता है कि पिछले सीजन के मुकाबले इस बार एमआई की टीम में कहीं बेहतर संतुलन है। मुझे यह बात भी अच्छी लगी कि उनके नए हेड कोच ल्यूक विलियम्स ने ऐसी खिलाड़ियों को चुना है जो टीम को मजबूती देंगी और उसमें वैल्यू जोड़ेंगी।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, "उन्होंने दिशा कसाट को लिया है, जिन्होंने आरसीबी में उनके साथ काफी करीब से काम किया था। इसके अलावा, तारा नॉरिस को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल करना भी काफी शानदार फैसला है। तारा 'विमेंस हंड्रेड' के पहले सीजन में ल्यूक के साथ काम कर चुकी हैं। इसी कारण उनकी टीम में ल्यूक विलियम्स का असर अभी से दिखने लगा है।"

खिलाड़ियों की नई लिस्ट में मुकुंद का ध्यान विशेष रूप से तारा नॉरिस पर गया। उनके आने से एमआई को अपनी विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन तय करने में ज्यादा लचीलापन मिलेगा। पूर्व क्रिकेटर का मानना ​​है कि तारा नॉरिस का 'एसोसिएट नेशन' से होना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इससे फ्रेंचाइजी को डब्ल्यूपीएल के नियमों के तहत एक अतिरिक्त विदेशी खिलाड़ी को मैदान पर उतारने का मौका मिल सकता है। तारा के आने से टीम चयन को लेकर वह उलझन भी दूर हो गई है, जिसने पिछले सीजन में एमआई के विकल्पों को सीमित कर दिया था - खासकर तब, जब उन्हें शबनीम इस्माइल को अपनी अन्य विदेशी स्टार खिलाड़ियों के साथ टीम में शामिल करना होता था।

मुकुंद ने आगे कहा, “तारा के जुड़ने से एमआई के पास अब यह विकल्प है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में शबनीम इस्माइल को खिलाने के लिए मजबूर न होना पड़े। पिछले साल यह उनके लिए एक बड़ी समस्या थी, क्योंकि वह अपने चार विदेशी खिलाड़ियों का सही चयन नहीं कर पा रहे थे। तारा एक एसोसिएट खिलाड़ी हैं, जिससे दो बार की चैंपियन टीम को पांच विदेशी खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का मौका मिल जाता है। एक टीम के तौर पर यह उनके लिए बहुत फायदेमंद स्थिति है। डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए उन्होंने जो स्क्वॉड तैयार किया है, वह पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है।"

--आईएएनएस

एसएम/पीएम