Aapka Rajasthan

पीजीआईएमईआर में सीनियर रिसर्च फेलो समेत तीन पदों पर भर्ती, तय तारीख को होगा इंटरव्यू

चंडीगढ़, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है। पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने सीनियर रिसर्च फेलो सहित कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
 
पीजीआईएमईआर में सीनियर रिसर्च फेलो समेत तीन पदों पर भर्ती, तय तारीख को होगा इंटरव्यू

चंडीगढ़, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है। पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने सीनियर रिसर्च फेलो सहित कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर रिसर्च फेलो, प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-I (अनंत मुस्कान) और प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-I (प्रारम्भ) का 1-1 पद शामिल है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एएनआरएफ, आईसीएमआर/पीजीआईएमईआर के दिशानिर्देशों के अनुसार होगी।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बेसिक साइंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में ग्रेजुएशन/मास्टर डिग्री के साथ अनुसंधान में अनुभव; 10वीं के साथ 2 वर्ष का अनुभव या 3 वर्षों की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के आधार पर की जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे से 'विभागाध्यक्ष, मुख स्वास्थ्य विज्ञान केंद्र, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के पते पर किया जाएगा। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और इंटरव्यू के लिए दिए गए केंद्र पर याद से साथ ले जाएं।

--आईएएनएस

डीके/वीसी