Aapka Rajasthan

पेइचिंग में बुजुर्गों की देखभाल के कार्यों में प्रगति

बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की जनसंख्या में वृद्धजनों की संख्या बढ़ने के चलते बुजुर्गों की देखभाल एक सामाजिक मुद्दा बन गया है। हाल के वर्षों में चीन के विभिन्न क्षेत्रों में "बुजुर्गों के लिए वन-स्टॉप होम" की सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
संसाधनों को एकीकृत करने, जगह का बेहतर इस्तेमाल करने और सेवाओं में नवाचार करने के जरिए बुजुर्ग भी सुविधाजनक और समृद्ध जीवन बिता सकते हैं।

सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन आरामदायक है, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण परेशानियां आती रहती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए चीन की राजधानी पेइचिंग की सरकार ने बुजुर्गों के लिए विशेष तौर पर कुछ सस्ती कैंटीन खोलीं।

पेइचिंग के शीछंग जिले के एक रिहायशी क्षेत्र में एक ऐसी कैंटीन स्थित है, जहां रोजाना 1,000 लोगों को खाना उपलब्ध कराया जाता है। बुजुर्ग लोग कैंटीन जाकर खाना खा सकते हैं या कॉल करके भोजन को घर तक पहुंचाने के लिए मांग सकते हैं।

इसके अलावा, इस रिहायशी क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए नृत्य, योग और ढोल बजाने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। अधिकांश कार्यक्रमों में मुफ्त में भाग लिया जा सकता है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों को सुविधा देना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/