Aapka Rajasthan

पहली तिमाही में लगभग पांच वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची चीन की आयात और निर्यात वृद्धि दर

बीजिंग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में चीन के कुल आयात और निर्यात व्यापार का मूल्य 118 खरब 40 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 15% अधिक है। यह पहली बार है जब किसी तिमाही का मूल्य 110 खरब युआन से अधिक हुआ है, और तिमाही वृद्धि दर लगभग पांच वर्षों में सबसे अधिक है।
 
चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो के उप निदेशक वांग जून ने कहा कि जटिल और गंभीर बाहरी वातावरण के बावजूद चीन के आयात और निर्यात ने पहली तिमाही में अपेक्षाकृत तीव्र वृद्धि हासिल की है। इसका मुख्य कारण यह है कि चीन के विदेशी व्यापार की नींव स्थिर है, उसमें पर्याप्त जीवंतता है और वह प्रबल गति से आगे बढ़ रहा है।

इस वर्ष की पहली तिमाही तक, चीन का कुल आयात और निर्यात मूल्य लगातार 12 तिमाहियों से 100 खरब युआन से ऊपर बना हुआ था, और 2022 की चौथी तिमाही से विकास दर फिर से दोहरे अंकों में पहुंच गई थी।

पहली तिमाही में, आसियान और लैटिन अमेरिका को चीन के आयात और निर्यात दोनों में 15.4% की वृद्धि हुई, अफ्रीका को आयात और निर्यात में 23.7% की वृद्धि हुई, और यूरोपीय संघ और ब्रिटेन को आयात और निर्यात में क्रमशः 14.6% और 13.1% की वृद्धि हुई, जिससे अमेरिका को आयात और निर्यात में हुई कमी की प्रभावी रूप से भरपाई हो गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/