Aapka Rajasthan

पहली छमाही में चीन का सेवा व्यापार 37.79 खरब युआन के पार

बीजिंग, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इस वर्ष जनवरी से जून के दौरान चीन का कुल सेवा आयात और निर्यात 37 खरब 79 अरब 75 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.3 प्रतिशत अधिक है।
 

बीजिंग, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इस वर्ष जनवरी से जून के दौरान चीन का कुल सेवा आयात और निर्यात 37 खरब 79 अरब 75 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.3 प्रतिशत अधिक है।

इसमें सेवा निर्यात 15 खरब 4 अरब 70 करोड़ युआन रहा, जिसमें 17.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, सेवा आयात 22 खरब 75 अरब 5 करोड़ युआन रहा, जो 2.9 प्रतिशत बढ़ा। इस अवधि में सेवा व्यापार घाटा 7 खरब 70 अरब 35 करोड़ युआन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1 खरब 61 अरब 42 करोड़ युआन कम है।

आंकड़ों के अनुसार, ज्ञान आधारित सेवाओं का योगदान लगातार बढ़ रहा है। जनवरी से जून के दौरान ज्ञान आधारित सेवाओं का कुल आयात और निर्यात 16 खरब 63 अरब 40 करोड़ युआन रहा, जो 6.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल सेवा व्यापार का 44 प्रतिशत है। वहीं, इन सेवाओं का निर्यात 8 खरब 5 अरब 67 करोड़ युआन रहा, जिसमें 12.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह कुल सेवा निर्यात का 53.5 प्रतिशत है।

इस दौरान व्यक्तिगत सांस्कृतिक और मनोरंजन सेवाओं तथा बौद्धिक संपदा उपयोग शुल्क के निर्यात में सबसे तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई। इनकी वृद्धि दर क्रमशः 57.2 प्रतिशत और 44.3 प्रतिशत रही। दूसरी ओर, ज्ञान आधारित सेवाओं का आयात 8 खरब 57 अरब 73 करोड़ युआन रहा, जिसमें 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इसके अलावा, यात्रा सेवाओं के निर्यात और परिवहन सेवाओं के आयात में भी तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिली। जनवरी से जून के दौरान यात्रा सेवा निर्यात 2 खरब 29 अरब 20 करोड़ युआन रहा, जो 31.1 प्रतिशत बढ़ा। यह शीर्ष पांच सेवा निर्यात क्षेत्रों में सबसे तेज वृद्धि दर है। वहीं, परिवहन सेवा आयात 4 खरब 98 अरब 10 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जिसमें 30.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह शीर्ष पांच सेवा आयात क्षेत्रों में सबसे तेज़ बढ़ोतरी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/