Aapka Rajasthan

पहला वनडे: रेनेशॉ का शतक, एलिस का पंजा, ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया

हरारे, 15 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। सीरीज के शेष मुकाबले 18 और 20 सितंबर को खेले जाने हैं।
 

हरारे, 15 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। सीरीज के शेष मुकाबले 18 और 20 सितंबर को खेले जाने हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 294 रन बनाए। इस टीम को 10 के स्कोर पर ट्रेविस हेड (4) के रूप में पहला झटका लग गया था, जिसके बाद कप्तान मिचेल मार्श ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।

मार्श 28 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद जोश इंगलिस मैदान पर उतरे, लेकिन टीम के खाते में 4 रन से ज्यादा नहीं जोड़ सके। हालांकि, कूपर (51 रन) अर्धशतक लगाने में सफल रहे।

टीम को 107 के स्कोर पर चौथा झटका लग गया था। यहां से मैट रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रन जुटाए, जबकि ओलिवर पीक के साथ छठे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

कैरी 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रेनेशॉ ने 94 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 109 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक रहा। ओलिवर ने टीम के खाते में 30 रन का योगदान दिया।

विपक्षी खेमे से न्यूमैन न्याम्हुरी ने 9 ओवरों में 62 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि ब्रैड इवांस ने 2 विकेट निकाले। एक विकेट कप्तान सिकंदर रजा के हाथ लगा।

इसके जवाब में, जिम्बाब्वे की टीम 45.1 ओवरों में 235 रन पर सिमट गई। टीम ने 1 रन पर बेन करन (0) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद ब्रायन बेनेट (25) ने इनोसेंट काइया (18) के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि 62 के स्कोर तक 4 विकेट गिर गए।

हालांकि, यहां से क्रेग इर्विन ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ पांचें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी करते हुए टीम की उम्मीदों को जीवित रखा था, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मैच जिम्बाब्वे की पकड़ से निकल गया।

क्रेग इर्विन 60 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सिकंदर रजा ने 57 रन की पारी खेली। इनके अलावा, वेस्ली मधेवेरे ने टीम के खाते में 22 रन जुटाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस ने 31 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके, जबकि स्पेंसर जॉनसन, जैवियर बार्टलेट, मैट रैनेशॉ, एडम जांपा और कूपर कोनोली को 1-1 विकेट हाथ लगा।

--आईएएनएस

आरएसजी