Aapka Rajasthan

पवन सिंह ने परिवार से खत्म किया रिश्ता, बोले-'बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद कर रहा हूं पोस्ट'

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर अपने परिवार से रिश्ता खत्म करने की बात लिखी। पोस्ट में उन्होंने घर के झगड़ों और बर्दाश्त की सीमा पार होने का जिक्र किया। साथ ही भोजपुरी समाज से माफी भी मांगी। हालांकि, उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह को इससे अलग रखा।
 
पवन सिंह की इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके पारिवारिक रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पवन सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''जब घर के चक्कर में पड़ जाते आदमी सब वेद शास्त्र भुला जाते आदमी... बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर पोस्ट कर रहा हूं और आप सभी भोजपुरी समाज से हाथ जोड़ के क्षमा चाहता हूं और बता रहा हूं कि मेरे पूरे परिवार से और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है। हां, जिसने मुझे पैदा किया है मेरी मां... और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह, उसके लिए जब तक जिंदा हूं, जान हाजिर रहेगी। आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्य पवन सिंह।''

बता दें कि पवन सिंह की निजी जिंदगी पिछले कई सालों से चर्चा में रही है। उनकी शादी ज्योति सिंह से 6 मार्च 2018 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाद मामला अदालत तक पहुंच गया। पवन सिंह ने बिहार के आरा स्थित फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की जबकि ज्योति सिंह ने 2022 को बलिया फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने मुकदमे का फैसला होने तक हर महीने पांच लाख रुपये देने की मांग की थी।

ज्योति सिंह ने इस विवाद के दौरान पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

--आईएएनएस

पीके/पीएम