Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल में इस बार होगा बदलाव और बहेगी विकास की बयार: शारद्वत मुखर्जी

बिधान नगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बिधान नगर (साल्ट लेक) सीट से भाजपा उम्मीदवार शारद्वत मुखर्जी ने अपने चुनाव अभियान के तहत करुणामयी में एक रैली आयोजित की। जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।
 
शारद्वत मुखर्जी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यहां का माहौल बहुत अच्छा है। बिधान नगर का आम नागरिक हमसे जुड़ा हुआ है। यहां के डॉक्टर और इंजीनियर भी हमें समर्थन दे रहे हैं। इस बार पश्चिम बंगाल में बदलाव होगा। भाजपा की सरकार बनेगी और कई साल बाद बंगाल में विकास होगा।"

इससे पहले शारद्वत मुखर्जी ने मछली लेकर प्रचार कर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद मुखर्जी ने कहा था, बंगाली किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मछली खरीदकर ही करते हैं। बंगाल में लोग नवरात्रि के दौरान भी मछली खाते हैं। यहां सभी समुदाय मांसाहारी हैं। खानपान की आदतें हर किसी की अपनी पसंद पर निर्भर करती हैं। अगर हम जीतते हैं, तो विधानसभा में हिलसा मछली, झींगा और अन्य चीजें बांटेंगे। मछली पकाकर ममता बनर्जी को भी खिलाएंगे।"

बिधान नगर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार सुजीत बोस ने भी सुकांता नगर में एक चुनावी रैली निकाली। इस दौरान सुजीत बोस ने कहा, "विपक्ष हमारे खिलाफ कई बातें कहता है, लेकिन हम हमेशा उन्हें नजरअंदाज करते हैं।"

रविवार को अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भगबनपुर से भाजपा उम्मीदवार शांतनु प्रमाणिक ने कहा, "आज पूरे बंगाल में यह आवाज उठी है कि बदलाव जरूरी है। हम भाजपा पार्टी के सदस्य हर जगह लोगों से संपर्क साध रहे हैं।"

चिनसुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुबीर नाग ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा, "मैं पिछले 40 वर्षों से चिनसुराह बाजार में आता रहा हूं। मैं सप्ताह में दो बार यहां आता हूं। यह मेरा बाजार है। आज बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं और लोगों का उत्साह बढ़ गया है।"

--आईएएनएस

ओपी/वीसी