Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल में हुआ रिकॉर्डतोड़ मतदान, दिख रहे बदलाव के संकेत: रामकृपाल यादव

पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने इस भारी मतदान को “बदलाव का संकेत” बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में जनता मौजूदा सरकारों से नाराज है और यह आक्रोश मतदान प्रतिशत में साफ झलकता है।
 
बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि तमिलनाडु में 84.69 प्रतिशत से अधिक और पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 91.78 प्रतिशत से अधिक मतदान लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। उनके अनुसार, जनता अब शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है और अपने मताधिकार का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने का सबसे प्रभावी माध्यम चुनाव ही है और इस बार जनता उसी दिशा में निर्णायक कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को हुए मतदान से यह स्पष्ट हो गया है कि लोग वर्तमान सरकारों से संतुष्ट नहीं हैं। पहली बार इतनी शांति से मतदान हुआ, जिससे यह संकेत मिलता है कि भाजपा प्रदेश में स्थिरता और शांति स्थापित करने में सक्षम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे और नई सरकार का गठन होगा।

इसी बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रति जनता का गुस्सा मतदान केंद्रों पर स्पष्ट दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलकर मतदान करने पहुंचे, जिससे रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज हुई।

वहीं, टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा उम्मीदवारों पर कथित हमले के मामले में भाजपा विधायक केदारनाथ गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की “गुंडागर्दी” को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद ऐसी घटनाओं का अंत हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस तरह की घटना होना कोई नई बात नहीं है। इस बार फोर्स तैनात होने की वजह से ये लोग ज्यादा शोर नहीं कर पाए, नहीं तो हर साल बहुत खराब हालात होते है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम