Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा 'पश्चिम बंग', विधानसभा में आएगा बिल; अग्निमित्रा पॉल ने विपक्ष पर साधा निशाना

कोलकाता, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा के आगामी सत्र में नया विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इस प्रस्ताव के तहत राज्य का नाम सभी भाषाओं में 'पश्चिम बंग' किया जाएगा, जिससे 'वेस्ट बंगाल' या 'पश्चिम बंगाल' जैसे अन्य रूपों का इस्तेमाल खत्म हो जाएगा।
 

कोलकाता, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा के आगामी सत्र में नया विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इस प्रस्ताव के तहत राज्य का नाम सभी भाषाओं में 'पश्चिम बंग' किया जाएगा, जिससे 'वेस्ट बंगाल' या 'पश्चिम बंगाल' जैसे अन्य रूपों का इस्तेमाल खत्म हो जाएगा।

जलपाईगुड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस मांग को लेकर बयान दिया। उन्होंने मीडिया से कहा, "यह मांग समिक भट्टाचार्य या सुवेंदु अधिकारी की नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यकर्ता की भी मांग नहीं है। जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी, और आचार्य देव प्रसाद तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के निधन के बाद जो व्यक्ति अध्यक्ष बने, उनकी भी यही मांग थी कि इतिहास को नहीं भूलना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "सभी 'अंग-बंग-कलिंग' नाम से परिचित थे, लेकिन बंगाल के विभाजन के बाद हमने 20 जून 1947 को जिसे 'पश्चिम बंग' कहा गया, उसका निर्माण किया। उस समय कांग्रेस के सभी हिंदू विधायकों ने भी उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। यह 'वेस्ट बंगाल' नहीं है, और न ही किसी अन्य रूप में 'पश्चिम बंगाल' है। यह 'पश्चिम बंग' ही होगा, चाहे बांग्ला में हो या अंग्रेजी में।"

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने राज्य में हो रहे उपचुनाव पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "आज सुबह से नंदीग्राम और रेजानगर में उपचुनाव हो रहे हैं। यहां की जनता को समझ में आ गया है कि किसको वोट देना है। सभी को विकास चाहिए।"

उन्होंने नाम बदलने के बिल पर कहा, "यह बहुत अच्छी बात है, पश्चिम बंगाल के नामकरण के लिए बिल लाया जाएगा, यह बहुत बड़ी बात है।"

विपक्ष पर निशाना साधते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "विपक्ष जीत जाए तो ईवीएम ठीक और हार जाए तो ईवीएम खराब। ये बंगाल के लोगों को भी पता है, देश के 140 करोड़ लोगों को भी पता है।"

आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा, "हुमायूं कबीर को अरेस्ट करने का कारण है, जिस तरीके से वह सांप्रदायिक बात करते हैं। वे ऐसी बातें करके माहौल को खराब करना चाह रहे हैं, जो हम लोग करने नहीं देंगे। सब लोगों को जाकर वोट करना चाहिए।"

बता दें कि आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को पश्चिम बंगाल पुलिस ने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के दौरान गिरफ्तार किया है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस