Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी 250 से ज्यादा सीट जीतेगी: कुणाल घोष

कोलकाता, 15 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में मतदान कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। चुनावों की घोषणा को लेकर बंगाल से टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया है कि बंगाल में एक बार फिर प्रदेश में टीएमसी सत्ता में लौटेगी। 2021 के विधानसभा चुनाव में जितनी सीट मिली, उससे ज्यादा सीट इस चुनाव में आएंगी।
 
टीएमसी नेता ने कहा कि इस बार टीएमसी बंगाल चुनाव में 250 से ज्यादा सीटें जीत रही है और ममता बनर्जी 250 से ज्यादा विधायक लेकर फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार की बदले की राजनीति, बंगाल को वंचित करने की राजनीति, बंगाली भाषा का अपमान और बंगाल के लोगों का अपमान करने के खिलाफ वोट करेगा।

उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर भाजपा और चुनाव आयोग परेशान कर रहा है, उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल वोट करेगा। टीएमसी नेता ने कहा कि भाजपा पिछले चुनावों की तरह ही इस चुनाव में भी हारेगी। खास बात यह है कि इस बार भाजपा बुरी तरह से हारने वाली है। टीएमसी 250 से ज्यादा सीटें जीतेगी। ममता बनर्जी 250 से ज्यादा विधायकों के साथ सत्ता में वापस आएंगी।

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा कि हिंदुस्तान पूरी दुनिया में यहां के लोकतंत्र और चुनाव के लिए मशहूर है। हमेशा यहां का चुनाव एक उत्सव की तरह मनाया जाता है, उसी कड़ी में 5 राज्यों में चुनाव होने हैं।

असम, केरल, तमिलनाडु, और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल में हमारी मांग थी कि एक चरण में चुनाव हो। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती है कि निष्पक्ष चुनाव हो और इसके लिए उन्होंने 2 चरणों में पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा की है। यह तारीख और आगे बढ़ाई जा सकती थी। हमारी मांग है कि एक भी वैध मतदाता पश्चिम बंगाल में मतदान करने से वंचित न रहे।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी