Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कहा- पार्टी की जीत पक्की

कोलकाता, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जीत का दावा करते हुए सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधा है।
 
भवानीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद ने आईएएनएस से कहा कि चुनाव का असली फैसला मतदान के दिन ही होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि भवानीपुर का आम मतदाता इस बार कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगा।

प्रदीप प्रसाद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर के लिए कोई खास काम नहीं किया है, जिससे लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी उसी को वोट देगा, जो उसके हित में सोचता है।

वहीं, रासबिहारी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आशुतोष चटर्जी ने कहा कि उनके नामांकन की रैली का नेतृत्व पश्चिम बंगाल के वंचित समाज ने किया है, जो बदलाव की इच्छा को दर्शाता है।

उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि आखिर किन आधारों पर मतदाताओं के नाम हटाए गए।

चौरंगी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मानस सरकार ने भी पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस की जीत तय है।

पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को किया जाएगा। इसके बाद 4 मई को मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राज्य में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है, जहां सभी दल जीत के दावे कर रहे हैं और जनता के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम