Aapka Rajasthan

परिवार ने किया रिश्ते का विरोध, युवक ने लड़की की मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। गोवा के बिचोलिम में हुई महिला की निर्मम हत्या और गहने चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध प्रकटीकरण शाखा कक्ष-4 (मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय) की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से मृतका की सोने की चेन और मोबाइल फोन समेत कुल 1 लाख 11 हजार रुपए का सामाना भी बरामद हुआ है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सागर रमेश राऊल (34 वर्ष) ने शिकायतकर्ता की छोटी बहन से शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन शिकायतकर्ता की मां शैला घाडी (58 वर्ष) ने इस रिश्ते का विरोध किया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने मन में रंजिश रखी और 19 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच उत्तर गोवा के बिचोलिम स्थित चिकने कुडणे इलाके में पहुंच गया। वहां उसने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर शैला घाडी की बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी मृतका के गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद गोवा राज्य के बिचोलिम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई। इसके बाद आरोपी की तलाश तेज की गई।

तकनीकी विश्लेषण और गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी सागर रमेश राऊल को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका की सोने की चेन और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गोवा के बिचोलिम पुलिस थाने की टीम को सौंप दिया गया है। मामले की आगे की जांच गोवा पुलिस की ओर से की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (गुन्हे) संदीप डोईफोडे और सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन को अपराध प्रकटीकरण शाखा कक्ष-4 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत गांगुर्डे व उनकी पूरी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

--आईएएनएस

डीसीएच/