Aapka Rajasthan

पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

हैमिल्टन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
 

हैमिल्टन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा, "मुझे लगा कि मैं टॉस हार जाऊंगा। हम गेंदबाजी करेंगे। नई पिच है। बाद में थोड़ी ओस पड़ सकती है। हमें जल्दी संतुलन बनाना होगा। अगर ईडन पार्क जैसा थोड़ा बाउंस होगा, तो अच्छा रहेगा। हमारी बल्लेबाजी पूरी सीरीज में अच्छी रही हैं। पिछली मैच में तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। इस मैच के लिए टीम में एक बदलाव है। टिकनर वापस आ गए हैं।"

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "इस ऐतिहासिक मैदान पर आना बहुत अच्छा मौका था। हम बल्लेबाजी करना चाहते थे और पहले बल्लेबाजी कर खुद को टेस्ट करना चाहते थे। ऑकलैंड में चीजें अलग थीं। वहां फिलिप्स ने जबरदस्त पारी खेली। इस मैच के लिए हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। वरुण और भुवनेश्वर वापस आए हैं।"

भारतीय टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती 3 मैच जीत ट्रॉफी पर अपने नाम कर ली थी। चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारत को 87 रन से हराया था। इस मैच में भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी, जबकि न्यूजीलैंड जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

--आईएएनएस

पीएके