Aapka Rajasthan

पाकिस्तान : यूएस-ईरान प्रतिनिधियों के लिए वीजा-फ्री बोर्डिंग की सुविधा, कई लेवल पर सुरक्षा की व्यवस्था

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को बताया कि इस्लामाबाद में होने वाली 'अमेरिका-ईरान वार्ता' में सम्मिलित होने वाले प्रतिनिधियों के लिए वीजा-मुक्त बोर्डिंग की सुविधा दी गई है। इस संबंध में विमानन कंपनियों (एअरलाइंस) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
 
बता दें, पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष के बाद दो हफ्ते के सीजफायर पर बात बनी है। अमेरिका-इजरायल संघर्ष को खत्म करने के मकसद से बातचीत के लिए इस हफ्ते के अंत में ईरान और अमेरिका के डेलीगेशन इस्लामाबाद पहुंचेंगे।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक निर्देश साझा किया और कहा, “एयरलाइंस से अपील है कि वे ऐसे सभी लोगों को बिना वीजा के बोर्डिंग की इजाजत दें। पाकिस्तान में इमिग्रेशन अथॉरिटी उन्हें वीजा ऑन अराइवल जारी करेंगी।”

अपने पोस्ट में इशाक डार ने इस्लामाबाद वार्ता 2026 के सिलसिले में यात्रा कर रहे सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसमें दोनों देशों के पत्रकार भी शामिल हैं।

पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के अनुसार, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक मीटिंग में विदेशी मेहमानों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। गृह मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “अमेरिका-ईरान बातचीत होस्ट करना पाकिस्तान के लिए सम्मान की बात है।” उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेहमाननवाजी के लिए हर मुमकिन कदम उठाने और आने वाले डेलीगेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नकवी ने कहा, “गृह मंत्रालय के साथ एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।” पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह तय किया गया कि रेड जोन पूरी तरह से सील रहेगा और सिर्फ संबंधित लोगों को ही एंट्री मिलेगी। इससे ठीक एक दिन पहले, नकवी ने पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत नैटली बेकर के साथ मीटिंग में उन्हें आने वाले मेहमानों के लिए “फुलप्रूफ” सुरक्षा उपायों का भरोसा दिलाया था।

डॉन ने बताया कि बातचीत से पहले, अधिकारियों ने दोनों शहरों में कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं, जिसमें 10,000 से ज्यादा पुलिस और सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कई स्तर पर किए गए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सेना करेगी। इसमें रेंजर्स जैसे पैरामिलिट्री फोर्स और इस्लामाबाद और पंजाब पुलिस मदद करेगी।

--आईएएनएस

केके/एएस