Aapka Rajasthan

पाकिस्तान की महिला टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे पर छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका दौरे पर पाकिस्तान टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
 
पीसीबी ने बताया कि सभी मैच हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे मैच 23, 25 और 28 जुलाई को खेले जाएंगे। मैच आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 चक्र का हिस्सा हैं।

पाकिस्तान अभी 6 मैचों में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम ने चार मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड 13 अंकों के साथ तालिका में सबसे आगे है। कीवी टीम ने पाकिस्तान से तीन मैच ज्यादा खेले हैं। वहीं, श्रीलंका छह मैचों में आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उन्होंने भी चार मैच जीते हैं। नेट रन रेट में अंतर के कारण श्रीलंका पाकिस्तान से पीछे है।

पाकिस्तान और श्रीलंका महिला टीमों के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 11 और श्रीलंका ने 9 मैच जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं, वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमें 34 बार आमने-सामने हुई हैं। पाकिस्तान ने 11 मैच जीते हैं और 22 गंवाए हैं, जबकि एक मैच रद्द हुआ है।

पाकिस्तान महिला टीम का श्रीलंका दौरा टी20 सीरीज के साथ खत्म होगा। टी20 सीरीज के 3 मैच 31 जुलाई, 2 अगस्त और 4 अगस्त को खेले जाएंगे। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों टीमें फिलहाल टी20 विश्व कप 2026 के लिए अभी इंग्लैंड में हैं। विश्व कप 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा।

विश्व कप में पाकिस्तान ए ग्रुप में है। पाकिस्तान के साथ ग्रुप की अन्य टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड हैं। ग्रुप बी में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड है।

--आईएएनएस

पीएके