Aapka Rajasthan

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी पर सांसद जगदंबिका पाल का पलटवार

सिद्धार्थनगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रक्षा में ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी पर सांसद जगदंबिका पाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में हालात बेहद खराब है और इससे ध्यान भटकाने के लिए ख्वाजा आसिफ ने इस तरह का बयान दिया है।
 
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी पर सांसद जगदंबिका पाल का पलटवार

सिद्धार्थनगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रक्षा में ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी पर सांसद जगदंबिका पाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में हालात बेहद खराब है और इससे ध्यान भटकाने के लिए ख्वाजा आसिफ ने इस तरह का बयान दिया है।

दरअसल शनिवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि अगर भारत ने कोई नाटकीय साजिश के तहत ऑपरेशन किया गया तो पाकिस्तान सीधे कोलकाता तक जाएगा।

आईएएनएस से बातचीत में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि महंगाई के खिलाफ पाकिस्तान के लोग सड़कों पर हैं। 560 रुपया लीटर में पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। यूएई अपना 2.5 अरब डॉलर उधार पाकिस्तान से मांग रहा है। पाकिस्तान के पास ऋण का ब्याज चुकाने का पैसा नहीं रह गया है। पाकिस्तान में वेतन देने का पैसा नहीं है। केवल पाकिस्तान की जनता का अपनी असफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए ख्वाजा आसिफ ने इस तरह का बयान दिया है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि अभी चुनाव का प्रोसेस चल रहा है और भाजपा के साथ जुड़े लोगों के जरिए जानबूझकर ऐसे बयान फैलाए जा रहे हैं। कोलकाता के लिए ही ऐसा क्यों कहा गया? दिल्ली के लिए ऐसा क्यों नहीं कहा गया? क्योंकि वहां चुनाव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन अफवाहों में जनता न फंसे।

पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ के बयान पर सीनियर एडवोकेट और पूर्व एमपी माजिद मेमन ने कहा कि चाहे पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर हों या कोई और नेता, ऐसे बयान देना सही नहीं है। पाकिस्तान को अपनी हद में रहना चाहिए और जहां तक ​​हो सके, भारत के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि क्या पाकिस्तान में भारत को चुनौती देने की हिम्मत है? ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब हमने उनके इलाके में हमला किया, तो वे यह नहीं भूले होंगे कि हमने कैसे आतंकवादियों के पूरे परिवारों को खत्म कर दिया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान गिड़गिड़ा कर संघर्ष रोकने की अपील करने लगा था। ऑपरेशन सिंदूर को हमने अपनी शर्तों पर रोका था। कोलकाता इनकी पहुंच से बाहर है। हम जिस दिन चाहेंगे पाकिस्तान के किसी भी कोने को निशाना बना सकते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता टीआर श्रीनिवास ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों के खिलाफ हमारी सेना तैयार है। 'ऑपरेशन सिंदूर-2' कर देंगे। इस बार ऐसा सबक सिखाएंगे कि आतंकी आना बंद कर देंगे।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी