Aapka Rajasthan

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, कुशल मेंडिस के हाथों में कमान

कोलंबो, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान कुशल मेंडिस के हाथों में सौंपी गई है। श्रीलंका पाकिस्तान के दौरे पर मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत अक्टूबर में टी20 इंटरनेशनल मैचों से होगी।
 

कोलंबो, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान कुशल मेंडिस के हाथों में सौंपी गई है। श्रीलंका पाकिस्तान के दौरे पर मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत अक्टूबर में टी20 इंटरनेशनल मैचों से होगी।

सभी मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे। यह लंबा और चुनौतीपूर्ण दौरा 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगा। दौरे की शुरुआत टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी। इसके बाद पाकिस्तान, इंग्लैंड और मेहमान टीम के बीच पांच मैचों की वनडे ट्राई-सीरीज खेली जाएगी। दौरे के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच होंगे। ये दोनों टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा हैं।

मेंडिस उस बैटिंग ग्रुप की अगुवाई करेंगे जिसमें मिशारा, जयवर्धने, उदारा, अराच्चिगे, कामिंदु मेंडिस और शनाका शामिल हैं, जबकि विक्रमासिंघे टीम की बैटिंग को और मजबूत बनाएंगे। श्रीलंका के कप्तान हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर शानदार फॉर्म में रहे थे। उन्होंने तीन पारियों में 198 रन बनाए थे। इस दौरान दूसरे वनडे में उन्होंने 121 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी, जो उस दौरे का उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा।

सहान अराच्चिगे, सिनेथ जयवर्धने और विजयकांत व्यासकांत श्रीलंका की एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा हैं और 3 अक्टूबर को ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगे। वेल्लालगे, तीक्षणा और व्यासकांत स्पिन विकल्प होंगे, जबकि चमीरा, फर्नांडो, तुषारा और मलिंगा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। असिथा फर्नांडो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 7 विकेट लेकर श्रीलंका के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

श्रीलंका की टीम इस सीरीज में पथुम निसंका और वानिंदु हसरंगा के बिना उतरेगी, क्योंकि दोनों खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं, हालांकि अगर उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस मिल जाती है, तो वे बाद में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज में टीम में वापसी कर सकते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम: कुशल मेंडिस (कप्तान), कामिल मिशारा, सिनेथ जयवर्धने, लाहिरू उदारा, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, विजयकांत वियास्कंथ, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और ईशान मलिंगा।

--आईएएनएस

एसएम/वीसी