Aapka Rajasthan

पाक यात्री ने अंतरिक्ष से जमीन पर संचार सफलतापूर्वक पूरा किया

बीजिंग, 29 नवंबर (आईएएनएस)। 28 नवंबर को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पाकिस्तान अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान परिषद के मुख्यालय में अंतरिक्ष यात्री जीशान अली से बातचीत की, जो वर्तमान में चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर शनचो-24 मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन पर हैं।
 
बातचीत में शहबाज़ शरीफ ने कहा कि आज (28 नवंबर) हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने जीशान अली को अंतरिक्ष कक्षा में प्रवेश करने वाले पहले पाकिस्तानी बनने पर हार्दिक बधाई दी।

पाक अंतरिक्ष यात्री जीशान अली ने कहा कि आप और पूरे देश की जनता की शुभकामनाओं का हार्दिक धन्यवाद। यहां मेरे लिए सब कुछ ठीक चल रहा है, और सब कुछ योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। पूरे देश की उम्मीदों के साथ, मैं अपने कर्तव्यों को पूरा करने और वैज्ञानिक अनुसंधान करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं।

शहबाज़ ने आगे कहा कि चीन के साथ हमारा रिश्ता भाइयों जैसा घनिष्ठ है। हम हमेशा कहते रहे हैं कि हमारे दोनों देशों के बीच का रिश्ता हिमालय से भी ऊंचा और सागर से भी गहरा है। आज, यह रिश्ता अंतरिक्ष तक पहुंच गया है। चीन ने पाकिस्तान को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में पहला विदेशी भागीदार बनने का सम्मान दिया है, एक ऐसा सम्मान जिसे पाकिस्तानी लोग हमेशा याद रखेंगे। बातचीत के दौरान, शहबाज़ ने ज़ीशान अली को चीनी भाषा में सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं भी दीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीएससी