Aapka Rajasthan

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले-'सपा पार्टी नहीं, गैंग बनती जा रही है'

लखनऊ, 21 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित खुली चिट्ठी में आरोप लगाया कि सपा में ऐसे लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिन पर गरीबों, पिछड़ों और दलितों के उत्पीड़न तथा जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप हैं।
 

लखनऊ, 21 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित खुली चिट्ठी में आरोप लगाया कि सपा में ऐसे लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिन पर गरीबों, पिछड़ों और दलितों के उत्पीड़न तथा जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

राजभर ने आजमगढ़ के लालगंज से सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज का नाम लेते हुए उन पर दलित महिला की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया और अखिलेश यादव से ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की। सुभासपा प्रमुख राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अखिलेश भैया, सुबह की राम राम। एक बात बताइये मित्र। क्या आपकी पार्टी के लोगों को गरीबों, पिछड़ों और दलितों को सताने में मज़ा आता है क्या? ये बात इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि लगभग हर रोज़ कहीं ना कहीं अपराध की ख़बरें सामने आती हैं और जब जांच होती है तो पता चलता है कि घटना के पीछे “आपके लोग” शामिल हैं।

राजभर ने कहा कि उन्होंने आगे लिखा कि हत्या, हुड़दंग से लेकर चोरी-छिनैती तक जैसी घटनाओं में आपके लोगों का हाथ क्यों रहता है? ऐसे लोगों को क्यों पार्टी में भर रखें हैं महाराज। उन्होंने कहा कि ये पार्टी है या गैंग? बात आजमगढ़ की कर लेते हैं। आजमगढ़ के लालगंज के सपा सांसद का नाम भले 'दरोगा' प्रसाद सरोज हो मगर काम 'लुटेरा' वाला करते हैं। आपको उनका कांड पता चल ही गया होगा। राजभर ने कहा कि दरोगा नाम के लुटेरे को सांसद बनाये किस लिए हैं? ये सांसद सिर्फ गरीब पिछड़ों और दलितों पर जुल्म ही कर रहे हैं? जब देखो तब बदसलूकी और धमकी देकर ज़मीन क़ब्ज़ा करने वाला कांड इनके रोज़ की आदत में शामिल हो गया है।

उन्होंने कहा कि इसके कांड के बारे में मेरी बात पर यक़ीन ना हो तो अपने भाई धर्मेंद्र जी से पूछ लीजिए। वो सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के मोहनपुर पटवास गांव में गरीब दलित महिला का हक़ मारने वाले लुटेरा जी को समझाइए। गीता सरोज की जमीन कब्जा करने के लिए दरोगा उर्फ लुटेरा जी ने अपने दबंग बेटा-पोता को काम पर लगा रखा है। शराब के नशे में गाली-गलौज, धमकी देकर जमीन हड़प कर रहे हैं। 50 बीघा जमीन-तलाब हड़पकर उस पर स्विमिंग पूल वाला फॉर्म हाउस बना लिए हैं और आप चुप बैठे हैं।

राजभर ने कहा कि कब्जा तो किए ही हैं, कूब्जे वाली जमीन पर चारों ओर से करेंट वाला तार अलग से लगवा दिए हैं ताकि कोई पिछड़ा-दलित अगर वहां जाये तो करेंट से मर जाये। ये समाजवादी नहीं बल्कि सामंती सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि मित्र, हम चाहते हैं कि अगले साल नई सरकार में हमें मजबूत विपक्ष मिले। अच्छा विपक्ष बनने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। इसलिए राजभर आपको सुझाव दे रहा है कि लुटेरे दारोगा जैसे लोगों पर काबू रखिए वरना नेता प्रतिपक्ष का पद भी गंवा बैठेंगे। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव।

--आईएएनएस

विकेटी/पीएम